फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Nada caught the first cricketer in dope after BCCI came under protection

नाडा ने पहला क्रिकेटर डोप में पकड़ा, हरफनमौला खिलाड़ी पॉजिटिव

Wed, 12 Aug 2020 07:22 AM IST
Rohit Ojha अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 12 Aug 2020 07:22 AM IST
विज्ञापन
Nada caught the first cricketer in dope after BCCI came under protection
डोपिंग टेस्ट

बीसीसीआई के नाडा के संरक्षण में आने के ठीक एक साल बाद देश के पहले क्रिकेटर के डोप में फंसने का मामला सामने आया है। मध्यप्रदेश की ओर से इस साल सीनियर महिला वन-डे लीग में खेलने वाली मूल रूप से मध्यम तेज गति की गेंदबाज ऑलराउंडर अंशुला राव डोप पॉजिटिव पाई गई हैं। नाडा ने घरेलू क्रिकेट में जब से सैंपलिंग शुरू की है तब से किसी क्रिकेटर के डोप पॉजिटिव पाए जाने का यह पहला केस है। अंशुला का नाडा ने यह सैंपल इस साल 14 मार्च को बड़ौदा में लिया था। उनके सैंपल में प्रतिबंधित एनाबॉलिक स्टेरायड नारएंड्रोस्टेरॉन पाया गया है।

विज्ञापन


बेल्जियम की लैब में पाई गईं पॉजिटिव
खास बात यह है कि अंशुला के सैंपल की टेसंर्टग बेल्जियम की गेंट लैबोरेटरी में कराई गई है। अब तक दोहा लैब में टेसंर्टग हो रही थी, लेकिन माना जा रहा है कि गेंट लैब से पॉजिटिव आने का भी यह पहला मामला है। वहीं अंशुला ने बी सैंपल टेस्ट कराने से इनकार कर दिया है। गेंट लैब में बी सैंपल टेसंर्टग का खर्च बहुत ज्यादा आ रहा है। क्रिकेटर ने इतना खर्च उठाने में असमर्थता जताई। अगर अंशुला नाडा हियरिंग पैनल के समक्ष अपने को बेगुनाह साबित नहीं कर पाती हैं तो उन पर चार साल तक का प्रतिबंध लग सकता है। नाडा के महानिदेशक नवीन अग्रवाल ने अंशुला के डोप पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि उन पर अस्थाई प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन


एमपी की सीनियर टीम की सदस्य हैं अंशुला
23 साल की अंशुला बेहद प्रतिभावान गेंदबाज हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश की सीनियर टीम में इसी साल पदार्पण किया है और वह महिला वन-डे लीग में अपने राज्य की टीम के पेस की अगुवाई कर रही थीं। वह उस मध्य प्रदेश टीम की सदस्य हैं, जो इस साल महिला वन-डे लीग में अपने ग्रुप सी में टॉप पर रही, लेकिन कोरोना के चलते अब तक यह लीग पूरी नहीं हो सकी है। इसी दौरान बड़ौदा में अंशुला का ऑउट ऑफ कंपटीशन सैंपल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल से घरेलू टूर्नामेंटों में सैंपलिंग कर रहा है नाडा
बीते वर्ष नौ अगस्त को बीसीसीआई ने नाडा के संरक्षण में आना स्वीकार कर अपने घरेलू टूर्नामेंटों में सैंपलिंग की इजाजत दी थी। तब से नाडा रणजी, दलीप ट्राफी समेत बोर्ड के सभी बड़े-छोटे घरेलू टूर्नामेंटों में सैंपलिंग करता आ रहा है, लेकिन अब त1क किसी क्रिकेटर के डोप में फंसने का मामला सामने नहीं आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed