{"_id":"6702cdc30e5d0db2d3071166","slug":"mystery-spinner-varun-chakravarthy-thanked-ravichandran-ashwin-for-helping-him-grow-in-confidence-during-tnpl-2024-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: वरुण चक्रवर्ती ने इस भारतीय स्पिनर को दिया धन्यवाद, तीन साल बाद वापसी पर किया प्रभावशाली प्रदर्शन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: वरुण चक्रवर्ती ने इस भारतीय स्पिनर को दिया धन्यवाद, तीन साल बाद वापसी पर किया प्रभावशाली प्रदर्शन
Sun, 06 Oct 2024 11:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:20 PM IST
सार
भारत ने पहले टी20 मैच में सात विकेट से जीत दर्ज की। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 127 रन बनाए थे। बांग्लादेश को कम स्कोर पर रोकने का श्रेय वरुण को जाता है जिन्होंने तीन विकेट झटके।
विज्ञापन
वरुण चक्रवर्ती
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 मैच के बाद कहा कि तीन साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय टीम में वापस आना उनके लिए भावुक क्षण है और दोबारा जन्म लेने जैसा है। वरुण ने इसके अलावा अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को धन्यवाद दिया। वरुण का कहना है कि अश्विन ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग के पिछले सीजन में उनकी काफी मदद की जिससे उनका भरोसा बढ़ा।
विज्ञापन
वरुण ने बांग्लादेश के खिलाफ किया प्रभावित
भारत ने पहले टी20 मैच में सात विकेट से जीत दर्ज की। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 127 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 11.5 ओवर में तीन विकेट पर 132 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। बांग्लादेश को कम स्कोर पर रोकने का श्रेय वरुण को जाता है जिन्होंने तीन विकेट झटके।
भारत ने पहले टी20 मैच में सात विकेट से जीत दर्ज की। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 127 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 11.5 ओवर में तीन विकेट पर 132 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। बांग्लादेश को कम स्कोर पर रोकने का श्रेय वरुण को जाता है जिन्होंने तीन विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
वरुण ने मैच के बाद कहा, तीन साल के लंबे इंतजार के बाद वापस आना मेरे लिए भावुक करने वाला पल है। भारतीय जर्सी में दोबारा लौटकर खुश हूं। मेरे लिए यह दोबारा जन्म लेने जैसा है। मैं बस उसी प्रक्रिया के तहत खेलना चाहता था जैसा मैं आईपीएल में करता हूं। मैं बहुत ज्यादा आगे की नहीं सोचता और सिर्फ मौजूदा समय में ही रहना चाहता हूं। इसलिए मैं ज्यादा नहीं सोचता हूं। आईपीएल के बाद मैंने कुछ अन्य टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था जिसमें से एक तमिलनाडु प्रीमियर लीग था। यह अच्छा और उच्च स्तर का टूर्नामेंट है।
वरुण ने कहा कि तमिलनाडु प्रीमियर लीग के दौरान अश्विन के साथ काम करना उनके लिए फायदेमंद रहा और इससे उनका मनोबल बढ़ा। वरुण ने कहा, तमिलनाडु प्रीमियर लीग ऐसी जगह है जहां मैंने अश्विन के साथ काफी काम किया। हमने साथ में चैंपियनशिप भी जीती और इससे मेरा भरोसा भी बढ़ा। इस सीरीज के लिए वो अच्छी तैयारी थी।