{"_id":"383bdf62-d72f-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"my-long-spell-is-helping-team-india-says-bhuvi","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम के लिए लगातार बेहतर करना चाहता हूं : भुवनेश्वर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम के लिए लगातार बेहतर करना चाहता हूं : भुवनेश्वर
बर्मिंघम
Updated Mon, 17 Jun 2013 03:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर ‘मैन आफ द मैच’ रहे टीम इंडिया के युवा गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का कहना है कि उनका मुख्य हथियार स्विंग है। हालांकि उन्होंने कहा कि इंग्लैंड की परिस्थितियों में गेंद उनके मनमाफिक स्विंग नहीं कर रही है।
विज्ञापन
भुवनेश्वर ने कहा, ‘स्विंग मेरा मुख्य हथियार है। दुनिया के सभी तेज गेंदबाज मूवमेंट पर निर्भर रहते हैं और मैं भी कोई अपवाद नहीं हूं।’
उन्होंने कहा, ‘मैं नई गेंद के साथ शुरुआत करने वाला गेंदबाज हूं और मेरा काम बेसिक्स पर बने रहना है। लेकिन यह सच है कि गेंद यहां उतनी स्विंग नहीं कर रही है जितना कि मैंने सोचा था। यहां की परिस्थितियों के नई गेंद के स्विंग होने की उम्मीद की जाती है और कप्तान मुझसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं। मैं भारत में भी इस भूमिका को निभाता रहा हूं।’
विज्ञापन
पाक के खिलाफ विशेष तैयारी नहीं
भुवी ने आगे कहा, ‘पाकिस्तान के बल्लेबाजों के लिए मैंने कोई विशेष योजना नहीं बनाई थी। मैंने तो बस अपना काम किया।’
यह पूछने पर कि क्या वह टीम के प्रमुख गेंदबाज की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। भुवनेश्वर ने कहा, ‘मैं अभी सीख रहा हूं और सीनियर गेंदबाजों से टिप्स ले रहा हूं। यह ज्यादा दूर की नहीं सोच रहा हूं। मैं एक बार में सिर्फ एक मैच पर ही ध्यान लगाना चाहता हूं। साथ ही टीम के लिए हमेशा बेहतर करना चाहता हूं।’
विज्ञापन