{"_id":"5dde7d7e8ebc3e547a44a9b2","slug":"muttiah-muralitharan-set-to-become-governor-of-northern-province-on-president-s-invitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्गज स्पिनर मुरलीधरन अब संभालेंगे नई जिम्मेदारी, बनाए जा सकते हैं नार्दन प्रोविंस के गवर्नर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दिग्गज स्पिनर मुरलीधरन अब संभालेंगे नई जिम्मेदारी, बनाए जा सकते हैं नार्दन प्रोविंस के गवर्नर
Wed, 27 Nov 2019 07:13 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 27 Nov 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
मुथैया मुरलीधरन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन जल्द ही देश के तमिल बहुल क्षेत्र नार्दन प्रोविंस के गवर्नर के रूप में एक नई पारी शुरू कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने उन्हें इस पद को स्वीकार करने के लिए निजी तौर पर निमंत्रण भेजा है।
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 800 विकेट लेने वाले 47 वर्षीय मुरलीधरन उन तीन नए गवर्नर में शामिल हैं जिनको राजपक्षे ने इस पद के लिए चुना है। मुरलीधरन ने मार्च 2005 में चेन्नई की रहने वाली मधिमलार राममूर्ति से शादी की थी। उन्होंने 2010 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
विज्ञापन