{"_id":"5fb1ef668ebc3e9b8d7088bd","slug":"mushtaq-ali-trophy-may-be-held-in-january-keeping-ipl-auction-in-mind","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल नीलामी को ध्यान में रखकर जनवरी में हो सकती है मुश्ताक अली ट्रॉफी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल नीलामी को ध्यान में रखकर जनवरी में हो सकती है मुश्ताक अली ट्रॉफी
Mon, 16 Nov 2020 08:47 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 16 Nov 2020 08:47 AM IST
विज्ञापन
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई, आईपीएल-14 की खिलाड़ियों की नीलामी को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 के कारण संशोधित घरेलू सत्र की शुरुआत जनवरी में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से कर सकता है। बोर्ड पहले ही कुछ राज्य संघों को संकेत दे चुका है जहां कई मैदान और पांच सितारा होटल हैं, जिससे कि कम से कम तीन टीमों के लिए जैविक रूप से सुरक्षित माहौल तैयार किया जा सके।
विज्ञापन
बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) राष्ट्रीय टी-20 चैंपियनशिप (मुश्ताक अली) के संभावित मेजबानों में से एक हो सकता है। उसके पास ईडन गार्डंस, जेयू (सॉल्ट लेक) और कल्याणी के रूप में तीन स्टेडियम मौजूद हैं। एक राज्य इकाई के अधिकारी ने कहा,‘हां, इस साल की आईपीएल की नीलामी कम से कम दो या तीन टीमों के लिए महत्वपूर्ण है जिनके पास काफी अच्छे भारतीय खिलाड़ी नहीं हैं। इसलिए यह तार्किक है कि मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन रणजी ट्रॉफी से पहले हो।’
विज्ञापन