VIDEO: जब मैदान पर कोबरा डांस करने लगे मुश्फिकुर रहमान, याद आईं श्रीदेवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निदाहास ट्रॉफी के तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने श्रीलंका के खिलाफ अपने टी-20 करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। रहीम ने 35 गेंदों पर 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 72 रन बनाए। रहीम ने 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह किसी भी बांग्लादेशी बल्लेबाज द्वारा टी-20 इंटरनेशनल में लगाया गया दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है।
वहीं बांग्लादेश के लिटन दास और तमीम इकबाल ने टीम को सधी हुई शुरुआत जरूर दी, लेकिन मिडल ओवरों में बांग्लादेश की टीम लय खोती नजर आई। इसके बाद रहीम ने अपनी टीम के लिए शानदार पारी खेलकर सीरीज में पहली जीत दिलवाई। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी घोषित किया गया।
हालांकि मैच में उनकी यादगार पारी से ज्यादा चर्चाएं इस वक्त रहीम के ''कोबरा डांस'' की हो रही है। रहीम ने विजयी रन बनाते ही मैदान पर कोबरा डांस करके बांग्लादेश की जीत को सेलिब्रेट किया। मैच खत्म होते ही ट्विटर पर उनका डांस तेजी से वायरल हुआ। ट्विटर पर उनके डांस को लेकर कई तरह की कहानियां बन गईं। एक फैन ने तो इसे रहीम की ओर से दिवंगत भारतीय अभिनेत्री श्रीदेवी को श्रद्धांजलि बता दिया।
After Oscars , now Bangladesh Player Mushfiqur Rahim pays Tribute to Sridevi#SLvBAN #BANvSL #SLvsBan #BANvsSL #INDvBAN #INDvSL #IndvsSL #indvsban #NidahasTrophy #Cricket pic.twitter.com/5VvpyswHZr
— Trends 24x7 (@TrendinglnIndia) March 10, 2018
बता दें कि इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में 214 रन की पहाड़ जैसी चुनौती मेहमान टीम के आगे रखी थी। तमीम इकबाल, लिटोन दास और मुश्फिकर रहीम की शानदारा पारी की बौदलत बांग्लादेश ने 19.4 ओवर में ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया।
Oh, this was the actual planned celebration had they won against India in 2016 😂😂.
— Chetan Sameer (@chetansameer) March 10, 2018
Well played! Great innings. #Mushfiqur #Rahim #SlvsBan #BanvsSL pic.twitter.com/zWtap1FmVj