फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Murli vijay-Pujara left 7 runs behind from partnership record

रांची टेस्ट: रिकॉर्ड से महज 7 कदम दूर रह गई विजय-पुजारा की जोड़ी

Sat, 18 Mar 2017 03:54 PM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान Updated Sat, 18 Mar 2017 03:54 PM IST
विज्ञापन
Murli vijay-Pujara left 7 runs behind from partnership record
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : ESPN
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची में खेले जा रहे चार मैचों की सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में चेतेश्वर पुजारा ने शानदार शतक जड़ा। यह इस सीरीज में किसी भारतीय द्वारा जड़ा गया पहला शतक है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान स्टीव स्मिथ ने दो और टेस्ट टीम में वापसी करने वाले ग्लैन मैक्सवेल ने एक शतक जड़ा। 
विज्ञापन

  
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची टेस्ट में भारत के प्रारंभिक तीन बल्लेबाजों ने 50 से ज्यादा रन बनाए। यह साल 2010 के बाद पहला मौका है जब एक टेस्ट की एक पारी में प्रारंभिक तीन बल्लेबाजों ने पचास से ज्यादा रनों की पारी खेली है। रांची में टीम इंडिया के प्रारंभिक बल्लेबाजों केएल राहुल (67), मुरली विजय (82) और चेतेश्वर पुजारा (110) ने बेहतरीन पारी खेलकर भारतीय टीम को परेशानी से बाहर निकला। साल 2006 से 2010 के बीच 8 बार ऐसा हुआ था। लेकिन पिछले सात साल में यह पहला मौका है जब टीम इंडिया के प्रारंभिक तीन बल्लेबाजों ने ऐसा किया है।  
विज्ञापन


रांची टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय के बीच 102 रन की साझेदारी हुई। 2016-17 के घरेलू सीजन में यह दोनों खिलाड़ियों के बीच 6वीं शतकीय साझेदारी है। एक सीजन में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडेन और रिकी पॉन्टिंग के नाम दर्ज है। दोनों के बीच साल 2005-06 में 7 शतकीय साझेदारी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रांची दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी के दौरान पुजारा और मुरली विजय एक सीजन में किसी जोड़ी द्वारा  सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी के रिकॉर्ड को तोड़ने से महज 7 रन से चूक गए। यह रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर के नाम दर्ज है। गंभीर और द्रविड़ ने साल 2008-09 सीजन में 14 मैचों में 73.93 की औसत से 961 रन जोड़े थे। औसत के मामले में पुजारा विजय की जोड़ी सबसे आगे है। 10 मैचों में दोनों ने 6 शतकीय साझेदारी निभाते हुए 95.40 की औसत से 954 रन बनाए हैं। 


रांची टेस्ट में मुरली विजय ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10वां अर्धशतक जड़ा। इसके अलावा वह अन्य किसी टीम के खिलाफ अधिकतम 5 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed