फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mumbai won against punjab in ranji

युवराज के फ्लॉप शो जारी, टीम की भी कराई फजीहत

Mon, 12 Oct 2015 08:59 AM IST
Updated Mon, 12 Oct 2015 08:59 AM IST
विज्ञापन
mumbai won against punjab in ranji

टीम इंडिया में वापसी का इंतजार कर रहे युवराज सिंह का फ्लॉप शो जारी है। इसका खामियाजा यह है कि उनकी टीम पंजाब को रणजी में बुरी हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


प्रतिभावान ऑफ स्पिनर अखिल हेरवदकर (52 रन पर छह विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत 40 बार के चैंपियन मुंबई ने पंजाब को रविवार को रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मैच के चौथे और अंतिम दिन पारी और 12 रन से पराजित कर दिया।
विज्ञापन


इस जीत से मुंबई बोनस अंक के साथ सात अंक बटोरने में सफल रही। पंजाब ने चार विकेट पर 244 रन से आगे खेलते हुए अपनी दूसरी पारी में 403 रन बनाए लेकिन वह पारी की हार को नहीं टाल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब की ओर से दूसरी पारी में मनदीप सिंह ने 116 जबकि गीतांश खेरा ने 86 रन बनाए। मनदीप वही हैं जिन्होंने हाल ही में अपनी कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका की अंतरराष्ट्रीय टीम को अभ्यास मैच में हराया था।

पंजाब ने पहली पारी में 154 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 569 रन पर घोषित की थी। मुंबई का अगला मुकाबला 15-18 अक्तूबर तक तमिलनाडु से होगा जबकि पंजाब 15 अक्तूबर से गुजरात के खिलाफ घरेलू मैदान मोहाली में खेलेगा।

गंभीर की दिल्ली टीम ने दिखाया जलवा

mumbai won against punjab in ranji

वहीं, दूसरी ओर दिल्ली ने अपने गेंदबाजों के शानदार गेंदबाजी की बदौलत विदर्भ को रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए मैच के चौथे और अंतिम दिन रविवार को दूसरी पारी में 98 रन पर ढेर करने के बाद दस विकेट से जीत हासिल कर ली।

दिल्ली को इस जीत से बोनस अंक सहित सात अंक मिले। मेजबान ने 95 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए 96 रन बनाए। उसकी ओर से सलामी बल्लेबाज उन्मुक्त चंद ने नाबाद 51 और कप्तान गौतम गंभीर ने नाबाद 45 रन बनाए।

इस जीत से दिल्ली के दो मैचों से आठ अंक हो गए हैं। दिल्ली की ओर से दूसरी पारी में प्रदीप सांगवान, मनन शर्मा और इशांत शर्मा ने तीन-तीन विकेट चटकाए। विदर्भ ने पहली पारी में 298 रन बनाए थे। इसके जवाब में दिल्ली ने 302 रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed