फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mumbai vs saurastra, ranji trophy final

श्रेयस अय्यर की सेंचुरी ने विपक्षी टीम की मुश्किल बढ़ाई

Thu, 25 Feb 2016 08:51 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 25 Feb 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
mumbai vs saurastra, ranji trophy final

श्रेयस अय्यर (117) की शतकीय पारी की बदौलत 40 बार की चैंपियन मुंबई ने रणजी ट्रॉफी फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन सौराष्ट्र के खिलाफ पहली पारी में 27 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

विज्ञापन


दिन का खेल खत्म होने तक मुंबई ने सौराष्ट्र की पहली पारी में बनाए गए 235 रन के जवाब में आठ विकेट पर 262 रन बना लिए थे। सिद्घेश लाड (22) और इकबाल अब्दुल्ला नौ रन पर नाबाद लौटे।
विज्ञापन


श्रेयस ने 142 गेंदों पर 15 चौके और दो छक्के लगाए। श्रेयस के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 48 रन बनाए। मुंबई की शुरुआत खराब रही और उसके दोनों ओपनर अखिल हेरवाडकर (शून्य) और भविन ठक्कर (06) कुल 23 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद श्रेयस ने सूर्यकुमार के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की और दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 152 रनों की साझेदारी कर कुल स्कोर को 170 रन के पार ले गए।

कप्तान आदित्य तारे कुछ खास नहीं कर सके और वह 19 रन बनाकर चलते बने। अभिषेक नायर ने 19 रन का योगदान दिया जबकि धवल कुलकर्णी एक रन बनाकर आउट हुए।

सौराष्ट्र की ओर से बाएं हाथ के पेसर हार्दिक  राठौड़ (3/44) और जयदेव उनादकट (2/55) ने आपस में पांच विकेट बांटे जबकि दाएं हाथ के तेज गेंदबाज चिराग जानी ने 46 रन पर दो विकेट चटकाए।


इससे पहले, सौराष्ट्र ने आठ विकेट पर 192 रन पर बृहस्पतिवार को अपनी पारी की शुरुआत की। सौराष्ट्र दूसरे दिन अपने कुल योग में 43 रन ही जोड़ पाया।

पदार्पण मैच खेल रहे प्रेरक मांकड (66) अपने कल की निजी रन संख्या में 11 रन जोड़कर धवल के पांचवें शिकार हुए। जयदेव 26 गेंदों पर 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कुलकर्णी ने 42 रन देकर पांच विकेट झटके जबकि शर्दुल ठाकुर ने तीन खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed