फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai's Prithvi Shaw becomes the youngest centurion in a Duleep Trophy final

दिलीप ट्रॉफी फाइनल में 17 साल के पृथ्वी शॉ ने किया बड़ा धमाका, पहले भी बनाया था रिकार्ड

Tue, 26 Sep 2017 08:15 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 26 Sep 2017 08:15 AM IST
विज्ञापन
Mumbai's Prithvi Shaw becomes the youngest centurion in a Duleep Trophy final
पृथ्वी शॉ

मुंबई के लिए पिछले सीजन सेमीफाइनल में शतकीय डेब्यू करने वाले युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने नए सीजन की शुरुआत भी रिकॉर्ड के साथ की है। वह दलीप ट्रॉफी के फाइनल में शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही वह इस टूर्नामेंट में सचिन तेंदुलकर के बाद शतक जड़ने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के बल्लेबाज भी बन गए हैं।  17 वर्षीय पृथ्वी ने इंडिया ब्लू की ओर से खेलते हुए ये कारनामा किया। पृथ्वी का ये करियर के तीसरे प्रथम श्रेणी मैच में दूसरा शतक है। 

विज्ञापन


पिछले सीजन रणजी ट्रॉफी फाइनल में गुजरात के खिलाफ वह अर्धशतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे। उन्होंने इसी रिकॉर्ड को एक बार फिर दिलीप ट्रॉफी में भी दोहराया और अर्धशतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए। इसके बाद वह अपनी इस पारी को बढ़ाकर फाइनल में शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए। शॉ ने 17 साल 320 दिन की उम्र में ये कारनामा किया है। सचिन तेंदुलकर ने 17 साल 262 दिन की उम्र में गुवाहाटी में वेस्ट जोन की ओर से खेलते हुए ईस्ट जोन के खिलाफ किया था।
विज्ञापन


जो कारनामा सचिन तेंदुलकर ने किया था उस कारनामे को दोहराने से पृथ्वी शॉ एक कदम दूर रह गए हैं। सचिन ने रणजी, दलीप और देवधर तीन टूर्नामेंट में अपने डेब्यू मैच में शतक जड़ा था। शॉ दो टूर्नामेंट में शतकीय आगाज कर चुके हैं। ऐसे में सचिन की बराबरी करने के लिए उनके सामने केवल एक टूर्नामेंट रह गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के जावेद मियादाद के नाम दर्ज है। मियादाद ने साल 1974-75 में कायदे आजम ट्रॉफी में सिंध ए की ओर से खेलते हुए पंजाब ए के खिलाफ 101 रन की पारी खेली थी। उस वक्त उनकी उम्र 17 साल 275 दिन थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed