फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mumbai police may quiz srinivasan's son-in-law

श्रीनिवासन के दामाद से हो सकती है पूछताछ

Wed, 22 May 2013 06:58 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 22 May 2013 06:58 PM IST
विज्ञापन
mumbai police may quiz srinivasan's son-in-law

स्पॉट फिक्सिंग की आंच अब बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के घर तक पहुंचने लगी है। सूत्र बताते हैं कि मुंबई पुलिस श्रीनिवासन के दामाद से भी पूछताछ कर सकती है।

विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए विंदू दारा सिंह के कुछ दिन पूर्व एक अंग्रेजी अखबार को दिए साक्षात्कार में बीसीसीआई अध्यक्ष के दामाद गुरुनाथ मयप्पन का नाम लिए जाने के बाद वह भी इस फिक्सिंग के 'खेल' में शामिल हो गए हैं। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच इस सिलसिले में गुरुनाथ मयप्पन से पूछताछ कर सकती है। गुरुनाथ और विंदू दारा सिंह एक-दूसरे का काफी करीबी थी।
विज्ञापन


आरोप यह भी लग रहे हैं कि इस 'खेल' में कुछ फ्रेंचाइजी टीमों के मालिक भी संलिप्त हों। गुरुनाथ चेन्नई सुपर किंग्स के टीम प्रिंसिपल और सीईओ हैं।  

विंदू के कॉल डिटेल से यह पता चला है कि चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक के रिश्तेदार विंदू के संपर्क में रहे हैं और कई बार फोन पर बातचीत होती रही है। जो यह दर्शाता है कि विंदू आईपीएल मैचों के दौरान चेन्नई की वीआईपी बॉक्स में आसानी से पहुंच सकते थे। सूत्रों के अनुसार पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि विंदू चेन्नई टीम के कितने नजदीक थे और वह वहां तक इतनी आसानी से कैसे पहुंचे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विंदू 6 अप्रैल को चेन्नई में हुए मैच के बाद 5 मई को मुंबई में हुए आईपीएल मैच देखने पहुंचे। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच के रोमांच के बीच स्टेडियम में विंदू और चेन्नई के कप्तान धोनी की पत्नी साक्षी के साथ बैठे नजर आए। मैच के बाद कैमरे की नजर में चढ़े विंदू ने बाद में बताया था कि उसे चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन ने निमंत्रित किया था।

49 वर्षीय विंदू स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में गिरफ्तार बॉलीवुड से जुड़ी पहली हस्ती है। वह कलर्स पर प्रसारित बिग बॉस के सीजन 3 के विजेता रहे हैं। साथ ही कई हिंदी फिल्मों में काम भी कर चुके हैं।

'श्रीनिवासन-शुक्ला इस्तीफा दें'
 

आईपीएल के जन्मदाता व पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने पूरे स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण पर बीसीसीआई और आईपीएल के प्रमुखों का इस्तीफा मांगा है। इस समय आईपीएल के अध्यक्ष राजीव शुक्ला हैं।


स्वनिर्वासन से इंग्लैंड में रह रहे ललित ने ट्वीट करते हुए श्रीनिवासन और राजीव शुक्ला से इस्तीफा देने की मांग की है। उन्होंने शुक्ला को 'डमी' अध्यक्ष भी बताया। साथ ही उन्होंने श्रीनिवासन,शुक्ला और अरुण जेटली पर क्रिकेट को बर्बाद करने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed