{"_id":"3777501c-9d31-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"mumbai-indians-win-toss-royal-challengers-bangalore-bat-first","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेल का धमाल, आरसीबी ने मुंबई को 2 रन से हराया ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गेल का धमाल, आरसीबी ने मुंबई को 2 रन से हराया
बंगलूरू/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 05 Apr 2013 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिस गेल (नाबाद 92) और विनय कुमार (3 विकेट) के शानदार प्रदर्शन के दम पर आईपीएल-6 के दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने मुंबई इंडियंस को 2 रन से हरा दिया। आरसीबी के बनाए 156 रनों के जवाब में मुंबई की टीम निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 154 रन बना सकी।
विज्ञापन
मैच का फुल स्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर और कप्तान रिकी पोंटिंग की ओपनिंग जोड़ी ने 52 रनों की साझेदारी कर मुंबई को सधी शुरुआत दी। सचिन 19 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 23 रन बनाकर रनआउट हो गए। वहीं पोंटिंग 28 रन बनाकर मुरली कार्तिक की गेंद पर स्टंप हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद दिनेश कार्तिक ने शानदार अर्द्घशतक लगाकर मुंबई को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया।
आखिरी गेंद पर हारा मुंबई
आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 10 रनों की जरूरत थी। लेकिन आरसीबी के तेज गेंदबाज विनय कुमार ने लगातार दो गेंदों पर जमे हुए दो खिलाड़ियों को आउट कर मुंबई मंसूबों पर पानी फेर दिया।
20वें ओवर की पहली गेंद पर मुंबई के अंबाती रायडू ने सिंगल लिया। दूसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक बड़ा शॉट लगाने के फेर में कैच थमा बैठे। अगली ही गेंद पर विनय ने रायडू को बोल्ड कर दिया।
चौथी गेंद पर हरभजन सिंह ने सिंगल लेकर किरोन पोलार्ड को स्ट्राइक दिया। पोलार्ड ने पांचवी गेंद पर चौका जड़कर मैच को रोमाचंक बना दिया। लेकिन आखिरी गेंद पर केवल एक रन बनने के चलते मुंबई 2 रन से हार गई।
दिनेश कार्तिक ने 37 गेंदों में 4 छक्के और 3 चौकों की मदद से 60 रन बनाए। रोहित शर्मा 11 और अंबाती रायडू ने 18 रनों की पारी खेली। आरसीबी की ओर से विनय कुमार ने सर्वाधिक तीन जबकि मुरली कार्तिक ने एक विकेट झटका।
गेल की तूफानी पारी, बुमरा का कमाल
क्रिस गेल (नाबाद 92) के तूफानी अर्द्घशतक की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए।
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी को तिलकरत्ने दिलशान के रूप में पहला झटका लगा। दिलशान बिना खाता खोले मिशेल जॉनसन की गेंद पर बोल्ड हो गए।
इसके बाद कप्तान विराट कोहली ने क्रीज पर आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी। इसी मैच से पदार्पण करने वाले जसप्रीत बुमरा की गेंद पर कोहली ने लगातार तीन चौके जमाए।
इसी ओवर की चौथी गेंद पर कोहली LBW हो गए। कोहली ने 14 गेंदों में 4 चौके और एक छक्का की मदद से 24 रन बनाए।
बुमरा ने मयंक अग्रवाल (1) और डेनियल क्रिश्चियन (4) को सस्ते में आउट कर आरसीबी की मुश्किल बढ़ा दी।
दूसरे छोर से क्रिस गेल ने मोर्चा संभाले रखा। आखिरी छह ओवरों में गेल ने गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 92 रन बनाकर नाबाद लौटे। गेल 58 गेंदों में 5 छक्के और 11 चौके जमाए। अरुण कार्तिक भी 19 रन बनाकर नाबाद रहे।
मुंबई इंडियंस की ओर से जसप्रीत बुमरा ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके। हरभजन सिंह और मिशेल जॉनसन को एक-एक विकेट मिला।