{"_id":"5f62c7c98ebc3ef4837de57d","slug":"mumbai-indians-star-all-rounder-hardik-pandya-is-ready-to-play-cricket-after-recovering-from-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या चोट से उबरने के बाद रंग जमाने को तैयार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या चोट से उबरने के बाद रंग जमाने को तैयार
Thu, 17 Sep 2020 07:49 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 17 Sep 2020 07:49 AM IST
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
चोट से उबरकर लंबे समय बाद वापसी कर रहे मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने कहा कि इससे उन्हें और मेहनत करने की प्रेरणा मिली और शारीरिक व मानसिक रूप से वह पूरी तरह से फिट हैं। मुंबई को उद्घाटन मैच में 19 सितंबर को तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग् से खेलना है।
विज्ञापन
पंड्या ने कहा,‘मुझे मैदान पर जाकर स्वाभाविक खेल दिखाने में दिक्कत नहीं होगी। मैं खेल से कितना ही दूर क्यों ना रहूं, कितने ही समय बाहर क्यो ना रहूं लेकिन वापसी करने पर उपयोगिता होनी चाहिए। मैंने काफी तैयारी की है और आने वाला समय अच्छा ही होगा। मुझे आईपीएल खेलने में बहुत मजा आता है।
विज्ञापन
मैं मजबूती से वापसी करना चाहता हूं।’ पिछले साल नवंबर में लंदन में पंड्या की पीठ की सर्जरी हुई थी। उन्होंने कहा कि चोट खिलाड़ी के जीवन का हिस्सा है और बेहतर करने के लिए प्रेरित करती है।
विज्ञापन