फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai Indians' seamer Ashwani Kumar revealed his captain Hardik Pandya's motivating words in his IPL debut

Ashwani Kumar: 'तुम पंजाबी हो, विरोधियों को डराओ', कप्तान हार्दिक पांड्या ने अश्विनी कुमार को दिया था संदेश

Tue, 01 Apr 2025 08:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 01 Apr 2025 08:42 PM IST
सार

अश्विनी मुंबई के लिए डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए। मुंबई के लिए अश्विनी से पहले डेब्यू मैच की पहली गेंद पर अली मुर्तजा, अल्जारी जोसेफ और डेवाल्ड ब्रेविस ने विकेट लिए हैं।

विज्ञापन
Mumbai Indians' seamer Ashwani Kumar revealed his captain Hardik Pandya's motivating words in his IPL debut
अश्विनी कुमार - फोटो : PTI

विस्तार

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि कप्तान हार्दिक पांड्या ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच से पहले उन्हें किस तरह प्रोत्साहित किया था। अश्विन ने केकेआर के खिलाफ मैच से आईपीएल में डेब्यू किया था और उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे को आउट किया था। 
विज्ञापन

पहली ही गेंद पर लिया था विकेट 
अश्विनी मुंबई के लिए डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए। मुंबई के लिए अश्विनी से पहले डेब्यू मैच की पहली गेंद पर अली मुर्तजा, अल्जारी जोसेफ और डेवाल्ड ब्रेविस ने विकेट लिए हैं। अश्विनी की शानदार प्रदर्शन के दम पर ही केकेआर की टीम महज 116 रन पर ऑलआउट हो गई थी और मुंबई ने आसानी से यह मुकाबला अपने नाम किया था। अश्विन कुमार ने डेब्यू पर तीन ओवर में 11 रन देकर चार विकेट लिए। यह आईपीएल इतिहास में डेब्यू पर किसी गेंदबाज का चौथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। अश्विनी का यह प्रदर्शन डेब्यू पर किसी भारतीय का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

ये भी पढ़ें: RCB vs GT Playing 11: जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी आरसीबी, गुजरात की नजरें लय बरकरार रखने पर होंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

हार्दिक ने दी थी सलाह
अश्विन ने बताया कि हार्दिक ने उनसे कहा था कि चूंकि वह पंजाब से हैं, इसलिए उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए और विरोधियों को डराना चाहिए। अश्वनी ने कहा, यह बहुत अच्छा अहसास है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतना अच्छा प्रदर्शन करूंगा। हार्दिक भाई ने मुझसे कहा कि तुम पंजाब से हो और पंजाबी निडर होते हैं, इसलिए प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को डराओ और इसका मजा लो।
विज्ञापन

रसेल के विकेट को बताया पसंदीदा
अश्विनी ने कहा, मनीष पांडे ने पहले ही मुझे चौका मार दिया था। हार्दिक भाई ने मुझे उनके लिए शरीर पर गेंदबाजी करने के लिए कहा। मेरा पसंदीदा विकेट आंद्रे रसेल का था क्योंकि वह बहुत बड़े खिलाड़ी हैं। हार्दिक भाई ने मुझसे कहा कि डरो मत, इसलिए मैं बस अपनी योजना के अनुसार गेंदबाजी करना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed