फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mumbai indians predicted eleven against royal challengers bangalore in ipl

MIvsRCB: रॉयल चैलेंजर्स पर टूटने को तैयार ये 11 शेर, पहली जीत की तलाश में मुंबई

Tue, 17 Apr 2018 03:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Apr 2018 03:43 PM IST
विज्ञापन
mumbai indians predicted eleven against royal challengers bangalore in ipl
मुंबई इंडियंस

आईपीएल सीजन-11 में जीत को तरस रही मुंबई इंडियंस के पास जीतने का एक अच्छा मौका है। मुंबई का चौथा मैच आरसीबी के खिलाफ घरेलू मैदान यानी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ही है। ऐसे में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस किसी भी कीमत पर आरसीबी को हराकर अपनी जीत का खाता खोलना चाहेगी।

विज्ञापन


ओपनर्स
शानदार बल्लेबाजों से भरी मुंबई के लिए इविन लुइस और सूर्य कुमार यादव पारी की शुरुआत कर सकते हैं। दोनों ने टूर्नामेंट में मुंबई को अब तक बेहतरीन शुरुआत दिलाई है। वहीं कप्तान रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं।
विज्ञापन


मिडल ऑर्डर
टीम के विकेककीपर बल्लेबाज इशान किशन को बल्लेबाजी करने के लिए चौथे नंबर पर भेजा जा सकता है। अब तक सभी मैचों में इशान ने मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं इशान के बाद कैरीबियाई बल्लेबाज किरोन पोलार्ड को बल्लेबाजी के लिए उतारा जा सकता है। बता दें कि आईपीएल में पोलार्ड का प्रदर्श अब तक कुछ खास नहीं रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

mumbai indians predicted eleven against royal challengers bangalore in ipl
मुंबई इंडियंस - फोटो : ipl

ऑलराउंडर
पांड्या ब्रदर्स एक बार फिर मु्ंबई के लिए ऑलराउंडर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। पोलार्ड के बाद हार्दिक पांड्या को छठे और कृणाल पांड्या को सांतवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है। इसके अलावा दोनों ही खिलाड़ियों गेंदबाजी से आरसीबी को जल्दी समेटने और स्कोर बोर्ड पर लगाम कसने का भी काम करेंगे।

गेंदबाज
मुंबई इंडियंस की शानदार खोज मयंक मार्कंडे से डिफेंडिंग चैंपियन को काफी उम्मीद रहेगी। स्पिन डिपार्ट्मेंट में मयंको को कृणाल पांड्या का साथ मिलेगा। वहीं तेज गेंदबाजी में मुस्ताफिजुर रहमान, जसप्रीत बुमराह और एडम मिलने को छोर संभालने का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed