फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस फिल्म से की थी करियर की शुरुआत, अब IPL Auction में मुंबई इंडियंस ने लाखों में खरीदा

Sat, 21 Dec 2019 10:32 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 21 Dec 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Indians pick Kai Po Che actor Digvijay Deshmukh in IPL auction 2020
दिग्विजय देशमुख - फोटो : ट्विटर

IPL 2020 के लिए गुरुवार को कोलकाता में हुई नीलामी में कई युवा खिलाड़ियों पर बोली लगी। प्रैंचाइजियों ने अपनी जरूरत के हिसाब से बल्लेबाज-गेंदबाज-विकेटकीपर और ऑलराउंडर चुना, इन्हीं में से एक हैं दिग्विजय देशमुख। दिग्विजय को मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइज 20 लाख रूपये में खरीदा। मगर अब दिग्विजय अपने खेल से ज्यादा दूसरे कारण की वजह से चर्चा में हैं।

Mumbai Indians pick Kai Po Che actor Digvijay Deshmukh in IPL auction 2020
दिग्विजय देशमुख - फोटो : ट्विटर

दरअसल, क्रिकेट में करियर बनाने से पहले दिग्विजय फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं। साल 2013 की फिल्म काय पो छे! में क्रिकेटर अली हाशमी की भूमिका निभाने वाले दिग्विजय से सुशांत सिंह को काफी उम्मीदें होती हैं।

Mumbai Indians pick Kai Po Che actor Digvijay Deshmukh in IPL auction 2020
दिग्विजय देशमुख - फोटो : ट्विटर

चेतन भगत की मशहूर किताब 'थ्री मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ' पर आधारित फिल्म काय पो छे! में सुशांत सिंह राजपूत के साथ ही राजकुमार राव, अमित साध, मानव कौल जैसे मंझे हुए कलाकार थे। तीनों दोस्त मिलकर अपनी गणित कोचिंग और क्रिकेट अकादमी खोलते हैं। फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai Indians pick Kai Po Che actor Digvijay Deshmukh in IPL auction 2020
दिग्विजय देशमुख - फोटो : ट्विटर

महाराष्ट्र के बीड में जिले में जन्में दिग्विजय ने अपने राज्य के लिए पिछले सीजन में ही डेब्यू किया। 21 वर्षीय दिग्विजय दाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से मध्यम तेज गेंदबाजी करते हैं, उन्होंने अभी तक एक प्रथम श्रेणी मैच और 7 टी-20 मैच खेले हैं। फर्स्ट क्लास में उनके नाम एक मैच में 85 रन और छह विकेट होते हैं, वहीं सात टी-20 मुकाबलों में उन्होंने 19 रन बनाए हैं और नौ विकेट चटकाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed