फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai Captain Shreyas Iyer Smashed Century in Syed Mushtaq Ali Trophy against Goa ahead of IPL mega Auction

Syed Mushtaq Ali Trophy: आईपीएल नीलामी से पहले श्रेयस ने अपनी ओर ध्यान आकर्षित कराया, खेली नाबाद शतकीय पारी

Sat, 23 Nov 2024 06:26 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 23 Nov 2024 06:26 PM IST
सार

श्रेयस के अलावा मुंबई की ओर से शम्स मुलानी ने 41 और पृथ्वी शॉ ने 33 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। श्रेयस के दमदार प्रदर्शन से मुंबई ने 20 ओवर में चार विकेट पर 250 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में गोवा की टीम निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 224 रन बना सकी।

विज्ञापन
Mumbai Captain Shreyas Iyer Smashed Century in Syed Mushtaq Ali Trophy against Goa ahead of IPL mega Auction
श्रेयस अय्यर - फोटो : IPL

विस्तार

भारतीय टीम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने रविवार और सोमवार को सऊदी अरब के शहर जेद्दाह में आईपीएल 2025 के लिए होने वाली मेगा नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। मुंबई के कप्तान श्रेयस ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में गोवा के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया और 57 गेंदों पर नाबाद 130 रनों की पारी खेली। श्रेयस ने अपनी पारी में 10 छक्के और 10 चौके लगाए। 
विज्ञापन

श्रेयस के अलावा मुंबई की ओर से शम्स मुलानी ने 41 और पृथ्वी शॉ ने 33 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। श्रेयस के दमदार प्रदर्शन से मुंबई ने 20 ओवर में चार विकेट पर 250 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में गोवा की टीम निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 224 रन बना सकी और उसे 26 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रेयस पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने अपनी लय सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी जारी रखी है। श्रेयस ने रणजी ट्रॉफी में भी दमदार बल्लेबाजी की थी और ओडिशा के खिलाफ 233 रन और महाराष्ट्र के विरुद्ध 142 रनों की पारी खेली थी। आईपीएल की नीलामी से पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी उन खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच है जो इस नीलामी में अपनी किस्मत आजमाएंगे। 
विज्ञापन

केकेआर ने श्रेयस को नहीं किया था रिटेन
श्रेयस पिछले सीजन तक आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का प्रतिनिधित्व कर रहे थे और उनकी कप्तानी में ही केकेआर ने 10 साल का खिताबी सूखा समाप्त किया था। कोलकाता ने हालांकि अपने कप्तान को रिटेन नहीं करने का फैसला किया जिससे उन्हें नीलामी में उतरना पड़ेगा। श्रेयस का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये है और वह मार्की खिलाड़ी है जो नीलामी में पहले आते हैं। श्रेयस अय्यर कई टीमों के लिए कप्तानी का विकल्प बन सकते हैं। वह गत चैंपियन टीम के कप्तान रहे हैं, ऐसे में उन्होंने अपने नेतृत्व का दम भी दिखाया है। केकेआर ने श्रेयस को 2022 की मेगा नीलामी में खरीदा था। केकेआर के पास राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड उपलब्ध नहीं है, ऐसे में अगर टीम दोबारा श्रेयस के साथ जाना चाहेगी तो उसे बोली में शामिल होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed