फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ms dhoni wins ICC People s Choice Award

माही का जलवा, ICC मुकाबले में सभी को पछाड़ा

Tue, 03 Dec 2013 03:03 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 03 Dec 2013 03:03 PM IST
विज्ञापन
ms dhoni wins ICC People s Choice Award

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने साथी खिलाड़ी विराट कोहली को पीछे छोड़ आईसीसी पीपल्स चॉइस अवॉर्ड के विजेता बन गए हैं।

विज्ञापन


इस अवॉर्ड की होड़ में कप्तान धोनी के अलावा विराट कोहली, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क, इंग्लैंड के कप्तान एलेस्टर कुक और दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी डीविलियर्स शामिल थे, लेकिन बाजी भारतीय कप्तान के हाथ लगी।
विज्ञापन


साथ ही वह यह पुरस्कार पाने वाले दुनिया के तीसरे और भारत के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। सबसे पहले सचिन तेंदुलकर (2010) ने यह पुरस्कार हासिल किया था। इसके बाद श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा (2011 और 12) ने लगातार दो बार यह पुरस्कार जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह परिणाम दुनियाभर के एक लाख 80 हजार क्रिकेट प्रशंसकों के वोटिंग के आधार पर निकाला गया है। यह वोटिंग दो नवंबर से 23 नवंबर के बीच हुई थी। इस पुरस्कार की शुरुआत 2010 में बंगलुरू से की गई थी।

स्टेन लगातार छठे साल टेस्ट टीम में
आईसीसी ने आज ही 2013 के लिए एलजी आईसीसी अवॉर्ड्स और आईसीसी टेस्ट और वनडे टीमों की घोषणा भी की। इस टीम का चयन आईसीसी की क्रिकेट समिति के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले की अध्यक्षता वाली समिति ने किया।

आईसीसी की टेस्ट टीम की कमान इंग्लैंड के एलिस्टर कुक के हाथों में है। इस टीम में दो चेतेश्वर पुजारा और महेंद्र सिंह धोनी भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। जबकि आर अश्विन को 12वें खिलाड़ी के रूप में टीम में रखा गया है।


वनडे टीम की कमान धोनी के हाथ
महेंद्र सिंह धोनी को वनडे टीम की कमान सौंपी गई है। धोनी ने लगातार छठे साल टीम में जगह पाई है। वनडे टीम में सात देशों के 12 खिलाड़ी शामिल किए गए हैं।

आईसीसी की वनडे टीम में भारत से तीन खिलाड़ी शामिल हैं।

घोषित टेस्ट टीमः एलिस्टर कुक (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा (भारत), हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका), माइकल क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया), एबी डीबिलियर्स (दक्षिण अफ्रीका), महेंद्र सिंह धोनी (भारत), ग्रीम स्वान (इंग्लैंड), डेल स्टेन (दक्षिण अफ्रीका), जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड), वर्नेन फिलेंडर (दक्षिण अफ्रीका) और 12वां क्रिकेटर आर अश्विन (भारत)।

आईसीसी की वनडे टीमः तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका), शिखर धवन (भारत), हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका), कुमार संगकारा (श्रीलंका), महेंद्र सिंह धोनी (भारत, कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (भारत), सईद अजमल (पाकिस्तान), मिशेल स्टॉर्क (ऑस्ट्रेलिया), जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड), लसिथ मलिंगा (श्रीलंका) और मिचेल मैक्कलेंगन (न्यूजीलैंड, 12वें खिलाड़ी)।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed