फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ms dhoni will play his last t20i against australia expects fan

क्या एमएस धोनी आज अपने करियर की आखिरी टी-20 मैच खेलने उतरेंगे?

Wed, 27 Feb 2019 02:17 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Wed, 27 Feb 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
ms dhoni will play his last t20i against australia expects fan
एमएस धोनी

टीम इंडिया के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी मौजूदा समय में आलोचनाओं से घिरे हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में धीमी पारी खेलने के बाद से धोनी आलोचकों का पसंदीदा विषय बन गए हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि धोनी ने विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में 37 गेंदों में 29 रन की पारी खेली थी। भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवर में 126 रन बना सकी। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी गेंद पर सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।
विज्ञापन


मैच का सबसे बड़ा मुजरिम पूर्व कप्तान एमएस धोनी को माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर धोनी को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग मान रहे हैं कि धोनी अपना आखिरी टी20 मैच खेल रहे हैं। आपको बताते हैं कि पूर्व कप्तान के बारे में क्या प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन































बता दें कि कई क्रिकेट विशेषज्ञों समेत फैंस का मानना है कि धोनी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का आखिरी मुकाबला 2019 विश्व कप में खेलेंगे। इसके बाद अगले साल टी20 वर्ल्ड कप में उनका खेलना मुश्किल है। ऋषभ पंत को धोनी का उत्तराधिकारी माना जा रहा है और टी20 विश्व कप में उनका खेलना लगभग तय है। ऐसे में फैंस को लग रहा है कि धोनी आज यानी बुधवार को अपने टी20 करियर का अंतिम मैच खेलेंगे। अब यह तो वक्त ही बताएगा कि धोनी क्या फैसला लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed