{"_id":"1a74c7b3611a22ae181368aefccb41f1","slug":"ms-dhoni-westindies-odi-series-kochi","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी बोले, वनडे में ताकतवर टीम है विंडीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी बोले, वनडे में ताकतवर टीम है विंडीज
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 20 Nov 2013 06:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजबान टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भले ही आसानी से शिकस्त दे दी हो लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने साफ कहा कि वह तीन मैचों की वनडे सीरीज में कैरिबियाई टीम को कमजोर नहीं आंक रहे हैं।
विज्ञापन
वनडे सीरीज का पहला मैच बृहस्पतिवार को कोच्चि में खेला जाएगा।
धोनी ने कहा, "वेस्टइंडीज एक अच्छी टीम है। आप कह सकते हैं कि टेस्ट मैच तीन दिनों के अंदर खत्म हो गए और यह काफी आसान था लेकिन ऐसा नहीं था। वहां जो परिस्थितियां थी उसमें हमारे ऊपर काफी दबाव था। विंडीज की वनडे टीम अलग है और मुझे लगता है कि 50-50 ओवर के मैच उनके लिए ज्यादा अनुकूल हैं। महत्वपूर्ण यह है कि हम सही सोच के साथ मैच को लें और यह न सोचे कि विपक्ष अच्छा खेला या नहीं।"
विज्ञापन
इस बीच जब महेंद्र सिंह धोनी से पूछा गया कि हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में सभी मैच बड़े स्कोर वाले रहे थे, तो क्या विंडीज के खिलाफ भी विशाल स्कोर देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
इस पर भारतीय कप्तान ने कहा, "अभी इस बारे में कोई भविष्यवाणी नहीं की जा सकती। यह सब विकेट के व्यवहार पर निर्भर करता है। मैच शुरू होने से पहले यह कहना आसान नहीं है कि मैच जीतने के लिए अच्छा स्कोर क्या होगा। हालांकि ओस अहम भूमिका निभाएगी और ऐसे में 260 और 280 रन अच्छा स्कोर होगा।"
साथ ही महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि उनके गेंदबाजों ने डेथ ओवरों में गेंदबाजी पर काफी मेहनत की है।