फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni Spotted Enjoying Food With Old Friends, the luxury car in the background 

बेमिसाल: यारों के यार हैं धोनी, ढाबे में खाया खाना, दोस्तों की याद दिला देगी माही की यह तस्वीर

Wed, 14 Jul 2021 06:44 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 14 Jul 2021 06:44 PM IST
सार

धोनी की सबसे बड़ी खासियत यही है कि वो अपने पुराने साथियों को कभी नहीं भूलते हैं।

विज्ञापन
MS Dhoni Spotted Enjoying Food With Old Friends, the luxury car in the background 
दोस्तों के साथ धोनी - फोटो : social media

विस्तार

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वालों की कमी नहीं है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। धोनी सोशल मीडिया पर कम ही सक्रिय होते हैं इसलिए उनके फैंस को उनकी तस्वीर कम ही मिल पाती है। मगर फैंस किसी भी तरह से धोनी की तस्वीर को कहीं से भी खोज निकालते हैं। इस बीच धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो एक ढावे में अपने पुराने दोस्तों के साथ खाना खाते नजर आ रहे हैं। माही की यह तस्वीर आपको अपने दोस्तों की याद जरूर दिला देगी। 

विज्ञापन


धोनी की सबसे बड़ी खासियत यही है कि वो अपने पुराने साथियों को कभी नहीं भूलते हैं। उस मुकाम तक पहुंचने के बाद भी धोनी में वही सरलता और सहजता है। सोशल मीडिया के माध्यम से यह बात किसी न किसी तस्वीर में दिख ही जाती है, जैसे की इस तस्वीर में दिख रही है। फोटो में धोनी के साथ दोस्त सीमंत लोहानी और एक शख्स दिख रहा है। जहां धोनी अपने दोस्तों के साथ खाना खाते नजर आ रहे हैं, इसके बगल में एक लग्जरी कार नजर आ रही है। इंटरनेट पर दावा किया जा रहा है कि धोनी ने रोल्स रॉयस की विंटेज कार खरीदी है। बताया जा रहा है कि यह वही विंटेज कार है, जिसे धोनी ने कुछ दिन पहले अपनी पत्नी साक्षी को उनके जन्मदिन पर गिफ्ट में दी थी। बता दें कि विंटेज कार रोल्स रॉयस की कीमत करोड़ों में है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MS Dhoni / Mahi7781 🔵 (@ms.dhoni.sr07)

 


पिछले हफ्ते धोनी ने मनाया था जन्मदिन 
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले हफ्ते तास जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन मनाया था। 'कैप्टन कूल' के नाम से मशहूर धोनी की गितनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे सफल कप्तानों में होती है। धोनी आईसीसी की सभी तीन ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में उनकी कप्तानी में भारत ने दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। वहीं, धोनी की कप्तानी में भारत ने 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी अपने नाम किया था। धोनी ने टीम इंडिया के लिए तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतकर देश का मान बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed