ऋषभ पंत ने अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से प्रतिद्वंद्वी टीम के गेंदबाजों में खौफ भर देते हैं। पंत मुंबई के खिलाफ उसके घर मुंबई में बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी कर दिल्ली को इंडियन टी-20 लीग के पहले मैच में जीत दिला कर अपने चीफ कोच रिकी पॉन्टिंग और सलाहकार सौरभ गांगुली की कसौटी पर खरे उतरे हैं। अब यहां फिरोजशाह कोटला मैदान पर ऋषभ पंत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी दिल्ली को जीत दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
दुनिया की सबसे महंगी दनादन क्रिकेट की इस लीग से पहले इसके विज्ञापन में एक तरह से दुनिया और चेन्नई के चतुर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जिस अंदाज में इंडियन टी-20 लीग में चुनौती देते नजर आते हैं वह अपना वही अवतार मंगलवार के मैच में मैदान पर दिखा दिल्ली को जीत दिलाने में कोई कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आरसीबी के खिलाफ जीत से आगाज करने वाली चेन्नई की राह दिल्ली के खिलाफ आसान नहीं रहने वाली है।
ऋषभ पंत ने जिस तूफानी में अंदाज में मुंबई और दुनिया के सबसे बेहतरीन तूफानी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की धुनाई कर छक्के जड़े उससे चेन्नई के चतुर कप्तान महेंद्र सिंह के लिए उन पर लगाम लगाना बड़ा चुनौती होगा। दिल्ली की बल्लेबाजी अकेले ऋषभ पंत पर ही भले ही निर्भर नहीं हैं लेकिन इसमें कोई शक नहीं है वह अकेले दम अपनी दिल्ली टीम को मैच जिताने का दम रखते हैं।
दिल्ली के शीर्ष क्रम में पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, कॉलिन इनग्राम और कप्तान श्रेयस अय्यर जैसे बेहद प्रतिभासम्पन्न खिलाड़ी हैं। चेन्नई के कप्तान कूल 'माही' की कप्तानी और रणनीति का यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मंगलवार को यहां कड़ा इम्तिहान होगा। पंत ने मात्र 27 गेंद खेल कर सात छक्कों और सात चौकों की मदद से मुंबई के खिलाफ नॉटआउट 78 रन की पारी खेल कर पॉन्टिंग और गांगुली की इस पर मुहर लगा दी है कि वह मैच विनर हैं।
दिल्ली के शीर्षक्रम में शिखर धवन और कॉलिन इनग्राम का अनुभव और पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत जैसे युवा तुर्कों की त्रिमूर्ति का जोश इस बार आईपीएल की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स सहित किसी भी टीम का होश उड़ाने के लिए पर्याप्त है। शिखर और इनग्राम ने मुंबई के खिलाफ परिपक्व पारियां खेलीं थी। दिल्ली के पास शिखर धवन, ऋषभ पंत , इनग्राम और अक्षर पटेल जैसे बाएं हाथ के बल्लेबाजों से निबटने के लिए चेन्नई के चीफ कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने अपने लेफ्ट आर्म स्पिनर मिशेल सेंटनर और पेसर डेविड विली को उतारने के संकेत दिए हैं।