WI Inning
5/2 (0.4 ov)
Target: 250
Shimron Hetmyer 0(1)*
Shai Hope 1 (1)
WI need 245 runs in 19.2 remaining overs
{"_id":"5937d0e34f1c1b901c9c9464","slug":"ms-dhoni-says-shoaib-akhtar-was-toughest-bowler-he-faced","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी ने बताया इस पाकिस्तानी गेंदबाज से उन्हें लगता था डर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी ने बताया इस पाकिस्तानी गेंदबाज से उन्हें लगता था डर
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Wed, 07 Jun 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
एमएस धोनी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पहचान दुनिया के ऐसे बल्लेबाजों में हैं जो किसी भी वक्त किसी भी गेंदबाजी की बखियाा उधेड़ सकते हैं। लेकिन एक गेंदबाज ऐसा भी है जिसका सामना करने में धोनी को परेशानी होती थी। सोमवार को धोनी से विराट कोहली के चैरिटी प्रोग्राम के दौरान यह सवाल किया कि उन्हें किस गेंदबाज का सामना करने में परेशानी का सामना हुई।
विज्ञापन
इस सवाल के जवाब में धोनी ने कहा, मेरी जिस तरह की तकनीक है उसमें सभी तेज गेंदबाजों का सामना करना परेशानी भरा था लेकिन इनमें से यदि मुझे किसी एक को चुनना हो तो मैं पाकिस्तान के शोएब अख्तर को चुनुंगा। शोएब को खेलने में परेशानी इसलिए हुई क्योंकि उनकी गेंदों तेज थी। वह यॉर्कर गेंदें फेंकते थे बाउंसर फेंकते थे आपकी अपेक्षा से उलट बीमर भी फेंकते थे। शोएब अख्तर की गेंदों को पिक कर पाना बेहद मुश्किल था। बावजूद इसके उनका सामना करने में मजा आता था।
विज्ञापन
धोनी को रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। लेकिन धोनी विराट की कप्तानी में टीम इंडिया के लिए बड़ी भूमिका निभाना चाहते हैं। विराट कोहली धोनी को मध्यक्रम में खेलते देखना चाहते हैं जिससे कि टीम को मध्यक्रम में अनुभव के साथ-साथ मजबूती भी मिल सके। हालांकि धोनी फिलहाल अपने रंग में नहीं दिख रहे हैं लेकिन बड़े मौके पर वह विपक्षी टीम के रंग में भंग मिलाने का मौका नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन