WI Inning
129/3 (11 ov)
Target: 250
Sherfane Rutherford 46(23)*
Shai Hope 54 (27)
WI need 121 runs in 54 remaining balls
{"_id":"5937c0e94f1c1b901c9c939b","slug":"champions-trophy-2017-ms-dhoni-says-even-icc-doesn-t-understand-duckworth-lewis-method","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवाल पर धोनी का बवाल, कहा- मुझे क्या आईसीसी को भी समझ में नहीं आता क्रिकेट का ये नियम!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सवाल पर धोनी का बवाल, कहा- मुझे क्या आईसीसी को भी समझ में नहीं आता क्रिकेट का ये नियम!
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Thu, 08 Jun 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : Getty
आईसीसी को इंग्लैंड में बारिश के दौरान चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन करने के कारण दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की आलोचना झेलनी पड़ रही है। बारिश के कारण कई मैच पूरे नहीं हो सके, इस वजह से बिना संघर्ष किए कुछ टीमों को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ रहा है। ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बारिश के समय एक्टिव होने वाले डकवर्थ लुइस नियम का मजाक उड़ाया है। धोनी ने कहा, मुझे क्या आईसीसी को भी नहीं समझ में आता कि डकवर्थ-लुईस नियम कैसे काम करता है।
वाकया ये हुआ, धोनी सहित चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने गए टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी सोमवार को विराट कोहली के चैरिटी कार्यक्रम में पहुंचे थे। ऐसे में धोनी से एक सवाल डकवर्थ लुईस नियम को लेकर पूछा गया, आप काफी लंबे वक्त से क्रिकेट खेल रहे हैं ऐसे में मैं आपसे एक सवाल पूछ सकता हूं कि डकवर्थ-लुईस मैथड काम कैसे करता है? माही ने इस सवाल का जवाब मजाकिया लहजे में दिया। धोनी ने मुस्कुराते हुए कहा- मुझे क्या आईसीसी को भी नहीं पता कि ये कैसे काम करता है। धोनी का जवाब सुनते ही कार्यक्रम में ठहाके गूंज उठे।