फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni says Shoaib Akhtar was Toughest Bowler He Faced

धोनी ने बताया इस पाकिस्तानी गेंदबाज से उन्हें लगता था डर

Wed, 07 Jun 2017 05:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 07 Jun 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni says Shoaib Akhtar was Toughest Bowler He Faced
एमएस धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पहचान दुनिया के ऐसे बल्लेबाजों में हैं जो किसी भी वक्त किसी भी गेंदबाजी की बखियाा उधेड़ सकते हैं। लेकिन एक गेंदबाज ऐसा भी है जिसका सामना करने में धोनी को परेशानी होती थी। सोमवार को धोनी से विराट कोहली के चैरिटी प्रोग्राम के दौरान यह सवाल किया कि उन्हें किस गेंदबाज का सामना करने में परेशानी का सामना हुई।

विज्ञापन


इस सवाल के जवाब में धोनी ने कहा, मेरी जिस तरह की तकनीक है उसमें सभी तेज गेंदबाजों का सामना करना परेशानी भरा था लेकिन इनमें से यदि मुझे किसी एक को चुनना हो तो मैं पाकिस्तान के शोएब अख्तर को चुनुंगा। शोएब को खेलने में परेशानी इसलिए हुई क्योंकि उनकी गेंदों तेज थी। वह यॉर्कर गेंदें फेंकते थे बाउंसर फेंकते थे आपकी अपेक्षा से उलट बीमर भी फेंकते थे। शोएब अख्तर की गेंदों को पिक कर पाना बेहद मुश्किल था। बावजूद इसके उनका सामना करने में मजा आता था। 
विज्ञापन


धोनी को रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। लेकिन धोनी विराट की कप्तानी में टीम इंडिया के लिए बड़ी भूमिका निभाना चाहते हैं। विराट कोहली धोनी को मध्यक्रम में खेलते देखना चाहते हैं जिससे कि टीम को मध्यक्रम में अनुभव के साथ-साथ मजबूती भी मिल सके। हालांकि धोनी फिलहाल अपने रंग में नहीं दिख रहे हैं लेकिन बड़े मौके पर वह विपक्षी टीम के रंग में भंग मिलाने का मौका नहीं छोड़ेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed