फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फाइनल का टिकट मिलते ही धोनी का बड़ा खुलासा, बोले- 'इस वजह से पहुंचे IPL खिताब के इतना नजदीक'

Thu, 24 May 2018 12:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 24 May 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
ms dhoni says dressing rooms positivity bring csk in final of ipl 2018
एमएस धोनी - फोटो : ipl

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर और चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम के सातवीं बार आईपीएल के फाइनल में पहुंचने का श्रेय ड्रेसिंग रूम के माहौल को दिया है। दो साल के प्रतिबंध के बाद वापसी करने वाले दो बार की चैंपियन चेन्नई ने लो स्कोरिंग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को पहले क्वालिफायर में रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से मात देकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया।


 

ms dhoni says dressing rooms positivity bring csk in final of ipl 2018
एमएस धोनी - फोटो : ipl

दो बार की विश्व विजेता भारतीय टीम के कप्तान रहे धोनी ने कहा कि पिछले दस सीजन में हमारी टीम काफी अच्छी रही। इसका ज्यादा श्रेय ड्रेसिंग रूम के माहौल को जाता है। यह खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के बिना संभव नहीं।'

ms dhoni says dressing rooms positivity bring csk in final of ipl 2018
एमएस धोनी और रविंद्र जडेजा

धोनी ने कहा, 'यदि माहौल अच्छा नहीं होगा तो खिलाड़ी एक दिशा में नहीं चलेंगे। लेकिन हम अपने खिलाड़ियों को एक दिशा में रखने में कामयाब रहे।' उन्होंने कहा कि जीतना हमेशा सुखद होता है। शीर्ष दो में रहने का मतलब था कि आपको एक और मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni says dressing rooms positivity bring csk in final of ipl 2018
धोनी - फोटो : IPL

बता दें कि आईपीएल सीजन-11 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराते ही आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स ने सबसे ज्यादा फाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सीएसके कुल सात बार फाइनल में पहुंची है।

विज्ञापन
ms dhoni says dressing rooms positivity bring csk in final of ipl 2018
dhoni

वहीं टी-20 क्रिकेट के इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स रविवार को सबसे ज्यादा बार फाइनल मुकाबले खेलने के मामले में सैलकोट स्टैलियंस के रिकॉर्ड की बराबरी करेगी। दोनों ने अब तक कुल 9-9 बार फाइनल मैच खेले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed