{"_id":"5c8cf397bdec22144e5c24c4","slug":"ms-dhoni-saved-me-from-getting-dropped-says-indian-pacer-ishant-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईशांत शर्मा ने खोला अपने करियर का सबसे बड़ा राज, बोले- धोनी ने बचाया करियर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ईशांत शर्मा ने खोला अपने करियर का सबसे बड़ा राज, बोले- धोनी ने बचाया करियर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 16 Mar 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
ईशांत शर्मा और एमएस धोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंंह धोनी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। ईशांत का कहना है कि कप्तान और सीनियर के रूप में धोनी ने उनके पूरे करियर के दौरान काफी मदद की है।
2 of 6
एमएस धोनी और ईशांत शर्मा
ईशांत ने कहा, 'माही भाई ने कई बार मुश्किल समय में मेरी मदद की है। अब टीम में सीनियर होने के नाते विराट मेरे पास आते हैं और कहते हैं, 'मुझे पता है कि आप थके हुए हैं, लेकिन एक सीनियर होने के नाते आप को टीम के लिए ऐसा करना होगा।'
3 of 6
एमएस धोनी और ईशांत शर्मा
कभी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलने वाले ईशांत अब विराट कोहली की कप्तानी में टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। ईशांत इस साल इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ईशांत शर्मा
तेज गेंदबाज ने कहा, 'पहले मैं सिर्फ अच्छी गेंदबाजी करना चाहता था लेकिन अब मैं अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं और विकेट लेना चाहता हूं। आप विकेट लेकर ही लोगों की सोच (धारणा) को बदल सकते हैं, इसलिए अब मेरे लिए विकेट लेना ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है।'
विज्ञापन
5 of 6
ईशांत शर्मा
उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं इसे एक अवसर के रूप में लेता हूं और अगर मैं अच्छा प्रदर्शन करता हूं, तो मैं विश्व कप टीम में दावा करने की स्थिति में रहूंगा। मेरा मानना है जो खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में अच्छा कर सकता है वह सफेंद गेंद से भी बेहतर कर सकता है, बस उन्हें अपने प्रदर्शन में निरंतरता रखना होगा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।