{"_id":"644f4b7d97469849d8002078","slug":"ms-dhoni-said-we-need-to-improve-in-powerplay-with-fast-bowling-after-defeat-against-pbks-2023-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CSK vs PBKS: 200 रन बनाकर हारी चेन्नई, धोनी बोले- पावरप्ले में गेंदबाजी खराब, बल्लेबाज 10 रन और बना सकते थे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSK vs PBKS: 200 रन बनाकर हारी चेन्नई, धोनी बोले- पावरप्ले में गेंदबाजी खराब, बल्लेबाज 10 रन और बना सकते थे
Mon, 01 May 2023 10:47 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 01 May 2023 10:47 AM IST
सार
पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में चेन्नई की टीम आखिरी गेंद में हार गई। इस मुकाबले में हार के बाद धोनी ने टीम की कमजोरियों पर बात की। उन्होंने पावरप्ले में गेंदबाजों के प्रदर्शन को हार के लिए जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2023 में महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई लगातार दो मैच हार चुकी है। राजस्थान रॉयल्स के बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ भी इस टीम को हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में चेन्नई को चार विकेट से मात दी। इस मैच में चेन्नई की टीम अपने घर में 200 रन बनाने के बावजूद हार गई। पंजाब पहली टीम बनी, जिसने चेपक के मैदान पर चेन्नई के खिलाफ 200 रन से ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया।
टीम की इस हार के बाद चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन पर निराशा जाहिर की। धोनी ने कहा कि गेंदबाजों को पावरप्ले में बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है। धोनी ने कहा "हमने इसे बीच में कुछ ओवरों में खो दिया। आपको पता होना चाहिए कि आपको क्या गेंदबाजी करनी है और स्पष्ट होना चाहिए क्योंकि बल्लेबाज इसके लिए (बड़े हिट) जा रहे हैं। (मथीशा) पथिराना ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन इसके अलावा, हमें यह देखने की जरूरत है कि क्या योजना गलत थी या क्रियान्वयन खराब था।"

धोनी ने बल्लेबाजों से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि हम 10 रन और बना सकते थे। उन्होंने कहा "हमें बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए। पिच में टर्न था, जब गेंद सीम पर गिर रही थी तो टर्न हो रही थी। धीमी गेंदें रुक कर आ रही थीं। मुझे लगता है, 200 (रन) का स्कोर ठीक था, लेकिन अंत में हम शायद 10 रन और बना सकते थे।"
मैच में क्या हुआ?
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 200 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 201 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस जीत के साथ पंजाब के 10 अंक हो गए हैं। टीम नौ मैचों में पांच जीत और चार हार के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स भी इतने अंक और पंजाब से बेहतर रन रेट के साथ चौथे स्थान पर है।