मैच के पहले ही ओवर में धोनी की टीम ने कर दिया कमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल की सबसे सफल टीम कही जाने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पहले मैच के पहले ही ओवर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर डाला।
आईपीएल-8 के दूसरे दिन अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को दिल्ली डेयरडेविल्स ने पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया और इस न्योते का जमकर फायदा उठाया और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ही कर डाला।
चेन्नई की पारी की शुरुआत न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम और ड्वेन स्मिथ ने की और तेज गेंदबाज एल्बी मोर्कल की पहली गेंद पर स्मिथ कोई रन नहीं बना सके। इसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने कवर में शानदार चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर उन्हें लेग बाई के रूप में 4 रन मिल गए।
टीम के खाते में लगातार 2 चौके जुड़ने के बाद स्मिथ ने चौथी गेंद पर चौका जड़ दिया। इस तरह से टीम के खाते में 12 रन आ गए। पांचवीं गेंद पर स्मिथ ने कवर की दिशा में क्षेत्ररक्षक के ऊपर से चौका ठोंक दिया। इस तरह से टीम के खाते में कुल 16 रन आ गए। हालांकि अंतिम गेंद पर वह एक भी रन नहीं बना सके।
चेन्नई टीम का ट्वंटी-20 क्रिकेट के इतिहास में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। किसी भी टी-20 टूर्नामेंट मुकाबले में उसकी ओर से यह सबसे तेज शुरुआत है यानी की पहले ही ओवर में 16 रन।
कप्तान धोनी के नाम भी एक कीर्तिमान
वहीं चेन्न्ई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह आईपीएल के सभी संस्करणों में बतौर कप्तान मैदान पर उतरने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।
वह आईपीएल के पहले संस्करण से ही टीम के कप्तान बने हुए हैं और अपनी कप्तानी में चेन्नई को 2 बार खिताब भी दिला चुके हैं।