धोनी ने स्वराज का ट्रैक्टर खरीदा तो कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर महफिल लूट ली
GQ इंडिया की खबर के मुताबिक, धोनी के इस ट्रैक्टर की कीमत लगभग 8 लाख रुपये है। रिपोर्ट के अनुसार, आगामी दिनों में माही अपने सात एकड़ के फार्म हाउस में ही खेती भी शुरू कर सकते हैं।
विस्तार
जी हां। सोशल मीडिया पर बीते दिनों रांची का यह राजकुमार अपने नए ट्रैक्टर की सवारी करते नजर आया था, जिसके बाद अब उस ट्रैक्टर निर्माता स्वराज कंपनी के चेयरमैन और देश के जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने मजेदार ट्वीट किया है।
#Thala Dhoni meets Raja Sir in his newest beast! 😍 #HBDIlayaraja #WhistlePodu pic.twitter.com/dNQv0KnTdP
विज्ञापन विज्ञापन— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) June 2, 2020
अपने चुटीले स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने लिखा, 'मुझे हमेशा लगा कि यह व्यक्ति सही फैसला लेता है, इनके पास निर्णय लेने की सूझबूझ है।
I’ve always thought the man is a good decision-maker with the perfect sense of judgment..
— anand mahindra (@anandmahindra) June 6, 2020
😊 https://t.co/XP5AUSyCr1
आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट पर लोगों ने भी बढ़-चढ़कर रिएक्शंस दिए
🙏 just like you
— 🇮🇳 Himanshu kanani 🚩🚩 (@Himaanshu_patel) June 6, 2020
हाँ, हाँ मैंने तो उसी दिन समझ गया था, ये न्यूज़ आप तक पहुंची नहीं की आप फ्री फंड का ट्विटर पर ब्रांड एडवरटीजमेंट कर लोगे।
— Vikash (@us_vikash) June 6, 2020
You always catch it... Whatever it may be.. 😇
— Chirag Mistry (@crgmistry) June 6, 2020
What a brilant sense of marketing sir
— common man (@commonm81506796) June 6, 2020
लॉकडाउन के दौरान इस क्रिकेटर ने स्वराज 963 FE खरीदा है, जिसमें 3478cc का तीन सिलेंडर युक्त 4-स्ट्रोक डीजल इंजन दिया गया है। ट्रैक्टर में पावर स्टेयरिंग और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी है।