फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni returns after 696 days to lead Indian side against afganistan in asia cup 2018

सोशल मीडिया के 'बाहुबली' बने धोनी, 696 दिन बाद फिर बने टीम इंडिया के कप्तान

Tue, 25 Sep 2018 07:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 25 Sep 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni returns after 696 days to lead Indian side against afganistan in asia cup 2018
ms dhoni

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 696 दिन बाद एक बार फिर भारतीय टीम की कमान संभालने का मौका मिला। दरअसल, मंगलवार को एशिया कप सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में एमएस धोनी को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई।

विज्ञापन


उस वक्त हर कोई हैरान रह गया जब रोहित शर्मा की जगह एमएस धोनी टॉस करने मैदान पर नजर आए। इस नजारा को देख सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने जमकर खुशी जाहिर की है। आइए जानते हैं किसने क्या लिखाः

विज्ञापन


MS Dhoni returns after 696 days to lead Indian side against afganistan in asia cup 2018
एमएस धोनी

धोनी टीम इंडिया के अब तक के सबसे सफल कप्तानों में एक माने जाते हैं। ऐसे में उन्हें एक बार फिर मैदान पर कप्तानी करते देखना हर क्रिकेट फैंस के लिए सुकून भरा है।

क्रिकेट फैंस को सबसे बड़ी हैरानी तब हुई, जब कप्तान रोहित शर्मा की जगह महेंद्र सिंह धोनी टॉस के लिए आए। माही 696 दिन बाद टीम इंडिया की कप्तानी संभाल रहे हैं। उन्होंने अक्टूबर 2016 में आखिरी बार टीम इंडिया की कप्तानी की थी।

बता दें कि कप्तान के रूप में धोनी का ये 200वां वन-डे मैच है। तीनों फॉर्मेट को जोड़कर धोनी ने 331 मैचों में भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व किया है, जो सभी प्रारूप में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा है। प्रत्येक प्रारूप में 50 या उससे अधिक मैचों में अंतरराष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करने वाले धोनी एकमात्र कप्तान हैं।

MS Dhoni returns after 696 days to lead Indian side against afganistan in asia cup 2018
एमएस धोनी - फोटो : self

धोनी सभी तीन प्रमुख आईसीसी टूर्नामेंट जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। धोनी के नेतृत्व में भारत ने 2007 टी 20 विश्व कप, 2011 वन-डे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीती। धोनी ने कप्तान के रूप में 110 वनडे मैच जीते हैं। उनसे आगे सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग हैं, उन्होंने 165 वनडे मैचों में जीत हासिल की है।
 



 

विज्ञापन



 

 



 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed