फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni Retirement Will Mahendra Singh Dhoni play IPL after 2022

MS Dhoni Retirement: क्या 2022 के बाद भी आईपीएल खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? जानें फ्रेंचाइजी ने क्या कहा

Mon, 14 Mar 2022 10:44 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 14 Mar 2022 10:44 PM IST
सार

धोनी अपने क्रिकेट करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। पिछले साल आईपीएल के दौरान यह कहा जा रहा था कि धोनी अब संन्यास ले लेंगे, लेकिन उन्होंने सबको चौंकाते हुए फिर से वापसी की है।

विज्ञापन
MS Dhoni Retirement Will Mahendra Singh Dhoni play IPL after 2022
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने क्रिकेट करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। पिछले साल आईपीएल के दौरान यह कहा जा रहा था कि धोनी अब संन्यास ले लेंगे, लेकिन उन्होंने सबको चौंकाते हुए फिर से वापसी की है। चार बार चेन्नई सुपरकिंग्स को चैंपियन बनाने वाले धोनी सूरत में 15वें सीजन के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं। अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या धोनी 2022 के बाद 2023 में आईपीएल खेलेंगे? इस पर फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने बड़ी बात कही है।
विज्ञापन


दरअसल, धोनी ने वादा किया था कि वे अपना आखिरी मैच चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक स्टेडियम) में खेलेंगे। इस बार आईपीएल के मैच मुंबई के तीन और पुणे के स्टेडियम में हो रहे हैं। अभी प्लेऑफ के लिए जगह का एलान नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में प्लेऑफ के चारों मैच खेले जाएंगे। ऐसे में क्या धोनी एक साल और खेलेंगे?
विज्ञापन


चेन्नई के एक अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट से कहा, “यह उनका फैसला है। जब वे फैसला कर लेते हैं तब हम इस पर कुछ नहीं कह सकते हैं। हमारे लिए महेंद्र सिंह धोनी सालों से एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। उन्होंने हमें अब तक यह नहीं बताया है कि वे कब इस बारे में फैसला लेंगे।”
विज्ञापन
विज्ञापन


40 साल की उम्र में धोनी का बल्ला पहले जैसा प्रदर्शन नहीं कर रहा है।  हालांकि, उन्होंने कप्तान के तौर पर शानदार काम किया है। उन्होंने टीम को पिछले साल चैंपियन बनाया था। पिछले सीजन में धोनी ने 16 मैचों में 16.28 की औसत से सिर्फ 114 रन बनाए थे। यह उनका सबसे खराब प्रदर्शन था। हालांकि, फ्रेंचाइजी उनकी बल्लेबाजी फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं है।

धोनी ने घरेलू मैदान पर अपना आखिरी मैच रांची में खेला था। उन्होंने पिछले साल कहा था, “उम्मीद है कि मेरा आखिरी टी20 मैच चेन्नई में होगा। यह अगले साल होगा या पांच साल में होगा इसके बारे में हम नहीं जानते।” धोनी 2008 से लगातार चेन्नई के कप्तान हैं। फ्रेंचाइजी का अगला कप्तान कौन होगा इसके बारे में अब तक फैसला नहीं होगा।


इसे लेकर चेन्नई के अधिकारी ने कहा, “अभी अगले कप्तान को लेकर फैसला लेने का सवाल ही नहीं उठता। हमारे पास खिलाड़ियों का एक बेहतरीन समूह है। जब धोनी कप्तानी छोड़ने का फैसला करेंगे तब हम निर्णय लेंगे। हमने अभी तक इस बारे में कभी बात भी नहीं की है।”
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed