MS Dhoni Video: गेंदबाज भी धोनी, बल्लेबाज भी वही, सीएसके ने शेयर किया ऐसा वीडियो, देख चकराया फैंस का सिर
आईपीएल 2023 में धोनी चेन्नई की कप्तानी करेंगे। वह इस सीजन के लिए जमकर अभ्यास कर रहे हैं। ट्रेनिंग के दौरान धोनी ने बल्लेबाजी करने के अलावा गेंदबाजी भी की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महेंद्र सिंह धोनी सहित कई खिलाड़ी पहले ही अपनी टीमों के साथ जुड़ चुके हैं और तैयारी कर रहे हैं। इस बीच चेन्नई सुपरकिंग्स ने धोनी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है धोनी एक साथ बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों कर रहे हैं। इस वीडियो में एक साथ दो अलग-अलग शॉट चलाए गए हैं, पहले शॉट में धोनी गेंदबाजी करते दिख रहे हैं, जबकि दूसरे में वह बल्लेबाजी कर रहे हैं और बड़ा शॉट लगाते हैं। इसके बाद उनकी प्रतिक्रिया भी दिखाई गई है।
विज्ञापन विज्ञापन
चेन्नई की टीम ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा "माही का मल्टीवर्स"। हालांकि, ये दोनों वीडियो अलग-अलग समय के हैं। पहले शॉट में धोनी गेंदबाजी कर रहे हैं। हालांकि, वीडियो में यह नहीं दिखाया गया है कि धोनी किसे गेंदबाजी कर रहे हैं। वहीं, दूसरे शॉट में वह बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन इसमें यह नहीं दिखाया गया है कि गेंदबाज कौन है।
पहले भी नेट्स में गेंदबाजी करते रहे हैं धोनी
महेंद्र सिंह धोनी विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और उन्हें मैच के दौरान गेंदबाजी नहीं करनी होती है, लेकिन उन्हें गेंदबाजी करना काफी पसंद है। इसी वजह से वह नेट्स में भरपूर गेंदबाजी करते हैं और जरूरत पड़ने पर मैच में भी गेंदबाजी कर चुके हैं। धोनी अभ्यास के समय जमकर पसीना बहाते हैं। इसी वजह से वह 40 का पड़ाव पार करने के बावजूद पूरी तरह से फिट हैं।