VIDEO: बल्ले से भी छोटे फैन के साथ माही ने खेला HIGH FIVE गेम, देखें बालक का 'एंग्री लुक'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
7 अप्रैल से शुरू होने जा रहे आईपीएल-11 से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। कप्तान एमएस धोनी की प्रैक्टिस का एक वीडियो अपलोड करने के बाद ट्विटर पर अब एक और वीडियो अपलोडि किया गया है। इस वीडियो में माही अपने एक नन्हें फैंस के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
दरअसल धोनी मैदान पर टीम के खिलाड़ियों के साथ अभ्यास कर रहे थे, तभी उनका एक नन्हा फैन मैदान पर उनसे मिलने आया। बस फिर क्या था, माही ने बल्ला छोड़ा और लग उसके साथ मस्ती करने। धोनी ने अपने नन्हे फैन के साथ हाई-फाइव खेलना शुरू किया और उसे चकमा देने लगे।
बता दें कि यह वीडियो भी चेन्नई सुपरकिंग्स के ट्विटर अकाउंट पर डाला गया है। इसे अभी तक 30,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इससे पहले भी सीएसके ने माही की प्रैक्टिस का एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उनका लगाया हुआ छक्का सीधे पार्किंग में जा गिरा था।
गौरतलब है कि आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के मामले में फंसी चेन्नई सुपरकिंग्स दो सीजन के बाद इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है। चेन्नई सुपरकिंग्स के अलावा राजस्थान रॉयल्स की भी इस सीजन में दो साल बाद वापसी हुई है।
देखें वीडियो:
You hit, I miss. Cutest hi-fi you'll ever see! pic.twitter.com/KyUDHKIgU1
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 24, 2018