फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvAUS: एमएस धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो वन-डे से बाहर 

Sat, 09 Mar 2019 09:03 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 09 Mar 2019 09:03 AM IST
विज्ञापन
ms dhoni not to play last two ODIs against Australia
एमएस धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बाकी बचे दो वन-डे अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए आराम दिया गया है। रांची के जेएससीए स्टेडियम में शुक्रवार को खेला गया मैच भारतीय सरजमीं पर उनका अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच साबित हो सकता है। भारत के सहायक कोच संजय बांगड़ ने तीसरे वन-डे में भारत की 32 रन से हार के बाद पत्रकारों से कहा कि टीम में अंतिम दो मैचों के लिए कुछ बदलाव किया जाएगा।


 

Trending Videos
ms dhoni not to play last two ODIs against Australia
ms dhoni

बांगड़ ने कहा, 'अंतिम दो मैचों के लिए कुछ बदलाव होगा। माही सीरीज के अंतिम 2 मैचों में नहीं खेलेंगे। वह आराम करेंगे।’ सीरीज का चौथा मैच 10 मार्च को मोहाली में जबकि पांचवां और अंतिम मैच 13 मार्च को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जाएगा। भारत को अब अक्टूबर तक अपनी सरजमीं पर कोई मैच नहीं खेलना है और ऐसे में कहा जा रहा है कि रांची का मैच धोनी को भारतीय धरती पर आखिरी मैच हो सकता है। 

ms dhoni not to play last two ODIs against Australia
ms dhoni

माना जा रहा है कि विश्व कप के बाद यह स्टार क्रिकेटर संन्यास ले सकता है। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ का हालांकि मानना है कि उन्हें अगले घरेलू सत्र में सीमित ओवरों के एक मैच की मेजबानी मिल जाएगी जिसमें धोनी उचित विदाई ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni not to play last two ODIs against Australia
ms dhoni

धोनी प्रचार से बचते हैं और ऐसी संभावना बहुत कम है। धोनी ने हैदराबाद में पहले मैच में नाबाद 59 रन बनाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी लेकिन पिछले 2 मैचों में वह शून्य और 26 रन ही बना पाए। धोनी की अनुपस्थिति में अंतिम दो वनडे में ऋषभ पंत विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे। इनपुट-भाषा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed