{"_id":"59c4cae54f1c1b28688b5e38","slug":"ms-dhoni-met-n-srinivasan-in-india-cements-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई वन-डे के बाद धोनी ने इस जगह जाकर की श्रीनिवासन से मुलाकात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चेन्नई वन-डे के बाद धोनी ने इस जगह जाकर की श्रीनिवासन से मुलाकात
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Fri, 22 Sep 2017 02:03 PM IST
विज्ञापन
एमएस धोनी
- फोटो : mumbai mirror
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अपने दूसरे घर चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन-डे में मैच विजय पारी खेली। उन्होंने इस मैच और जगह को एक बार अपने लिए और फैंस के लिए स्पेशल बनाया।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन-डे में 79 रन की उम्दा पारी खेलने के अलावा भी धोनी एक खास कारण से चर्चा में हैं। उन्होंने पहले वन-डे के बाद इंडिया सीमेंट्स ऑफिस जाकर एन श्रीनिवासन से मुलाकात की।
यह पहला मौका है जब धोनी ने इंडिया सीमेंट्स के ऑफिस का दौरा किया। इसके मालिक एन श्रीनिवासन हैं। आईपीएल की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स का मालिकाना हक भी इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड के पास ही है।
विज्ञापन
धोनी आईसीएल के वाईस प्रेसिडेंट मार्केटिंग हैं। उन्होंने करीब आधे से ज्यादा दिन ऑफिस में बिताया और स्टाफ से मुलाकात भी की। इस दौरान धोनी ने जिम भी देखा और सीनियर मैनेजमेंट से बातचीत भी की। इसके अलावा लंबे समय तक धोनी ने श्रीनिवासन से बातचीत भी की।
चेन्नई सुपरकिंग्स की इस साल आईपीएल में वापसी होना है और टीम मालिक पहले ही कह चुके हैं कि वो हर हाल में धोनी को अपनी टीम में शामिल करेंगे।
श्रीनिवासन के करीबी काशी विश्वनाथ ने मुंबई मिरर से बातचीत में कहा, 'धोनी चेन्नई में थे तो ऑफिस देखना चाहते थे, श्रीनिवासन से मिलना चाहते थे और जानना चाहते थे कि ऑफिस का काम कैसे होता है।'