फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni meets President Ram Nath Kovind over dinner at Ranchi

रांची में राष्ट्रपति कोविंद से मिले धोनी, रात्रिभोज में भी सपरिवार हुए शामिल

Mon, 30 Sep 2019 10:11 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 30 Sep 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
MS Dhoni meets President Ram Nath Kovind over dinner at Ranchi
FILE PIC - फोटो : पीटीआई

आईसीसी विश्व कप 2019 के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर चल रहे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। चंद दिन पहले उन्हें झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के स्टेडियम में बिलियर्ड्स खेलते हुए देखा गया था। अब रविवार को वह देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करने पहुंचे।

विज्ञापन


दरअसल, राष्ट्रपति कोविंद अपनी तीन दिवसीय झारखंड यात्रा पर है। उनके साथ राष्ट्र की प्रथम महिला सविता कोविंद भी मौजूद हैं, ने लेकिन भारी बारिश के कारण महामहिम का गुमला और देवघर का कार्यक्रम रद्द हो गया, जिसके बाद राजभवन में एक छोटे से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी रात्रिभोज में क्रिकेट स्टार महेंद्र सिंह धोनी का परिवार भी शामिल था। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति के लिए राजभवन में सादे भोजन की व्यवस्था करवाई।
विज्ञापन


धोनी और उनकी पत्नी साक्षी अपनी बिटिया जीवा के साथ राष्ट्रपति से मिले। इनके अलावा आईआईएम रांची के निदेशक एसके सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल और विनय सरावगी राष्ट्रपति से मिलने वालों में प्रमुख लोग रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed