फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ms dhoni is ready for 2019 world cup

2019 वर्ल्ड कप में जलवे बिखेरने को तैयार हैं माही, ऐसी है तैयारी 

Sat, 17 Mar 2018 01:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Mar 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
ms dhoni is ready for 2019 world cup
MS Dhoni

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्पोट्र्स गैलेक्सी का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि स्कूल में क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों की भी ट्रेनिंग दी जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब खिलाड़ियों को बहुत अधिक एक्सपोजर नहीं मिलता था। मगर आज एक छोटे से शहर का बच्चा अच्छा प्रदर्शन करता है तो मीडिया उसे हीरो बना देती है। उन्होंने बताया कि वह 2019 में इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप में खेलने को पूरी तरह फिट है। धोनी ने यह भी कहा कि वह यदि फिट नहीं होते तो अब तक कैसे क्रिकेट खेल रहे होते।
विज्ञापन


धोनी ने इस दौरान खेलों में फिटनेस को लेकर बहुत कुछ बताया। उन्होंने कहा कि यदि आप फिट हैं तो यह तय है कि आप किसी भी खेल में पारंगत हो जाओगे। इसके लिए आपको बहुत अधिक समय नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि पहले तो मां-बाप अपने बच्चे को खेलने पर डांटते-फटकारते थे, मगर आज वह उनको लेकर खुद मैदान में जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत का पड़ोसी देश अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल सकेगा-धोनी

ms dhoni is ready for 2019 world cup
एमएस धोनी

लखनऊ में आईपीएल मैच खेले जाने के सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आईपीएल में आठ फ्रेंचाइजी टीमें हैं, जो आमतौर पर अपने घर में खेलना पसंद करती हैं। लखनऊ को अभी तक किसी फ्रेंचाइजी टीम ने अपना होम ग्राउंड नहीं बनाया है, लेकिन इसमें परेशानी वाली कोई बात नहीं है। मेरे ख्याल से यहां आईपीएल की जगह इंटरनेशनल क्रिकेट होनी चाहिए, जो यूपी की क्रिकेट को आगे बढ़ाने में मदद कर सकती है। वैसे भी यूपी में तमाम प्रतिभाशाली खिलाड़ी है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवा चुके हैं और यहां से आगे भी इसी तरह के अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलते रहेंगे।

नेपाल को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दर्जा मिलने के सवाल पर धोनी ने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि भारत का पड़ोसी देश अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल सकेगा। कुछ समय पूर्व वहां की टीम से मिला था। सभी बहुत मेहनती क्रिकेटर हैं। उनकी सफलता देखकर खुश हूं। नेपाल ही क्यों, अफगानिस्तान ने भी अपने प्रदर्शन से दिग्गज टीमों को प्रभावित किया है।  

उन्होंने कहा हम भारतीय, स्किल गेम्स में आगे हैं लेकिन फिटनेस में पिछड़ जाते हैं। किसी भी खेल के लिए प्रतिभा के साथ-साथ फिटनेस बेहतर होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि वह क्रिकेटर न होते तो यकीनन फुटबॉलर या बैडमिंटन खिलाड़ी ही होते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed