फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni is in America enjoying holidays with friends watching football, see photos

MS Dhoni: अमेरिका में दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने पहुंचे धोनी, फुटबॉल का उठा रहे लुत्फ, सामने आई तस्वीर

Mon, 16 Sep 2024 04:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 16 Sep 2024 04:55 PM IST
सार

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान धोनी को आखिरी बार आईपीएल 2024 में खेलते देखा गया था। अब फैंस को उम्मीद है कि उन्हें धोनी घरेलू लीग के अगले संस्करण में खेलते दिखेंगे।

विज्ञापन
MS Dhoni is in America enjoying holidays with friends watching football, see photos
दोस्तों के साथ धोनी - फोटो : hitesh412740

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अमेरिका में हैं। वह दोस्तों के साछ छुट्टियां मना रहे हैं। रविवार को वह फुटबॉल मुकाबले का लुत्फ उठाने के लिए दोस्तों के साथ स्टेडियम पहुंचे। इसकी तस्वीर उनके खास दोस्त ने साझा कीं। इनमें दिग्गज को फेड एक्स के सीईओ राज सुब्रमण्यम के साथ नजर आए। इस दौरान वह काफी खुश दिखे।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Hitesh Sanghvi (@hitesh412740)

विज्ञापन

MS Dhoni is in America enjoying holidays with friends watching football, see photos
दोस्तों के साथ धोनी - फोटो : hitesh412740
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान धोनी को आखिरी बार आईपीएल 2024 में खेलते देखा गया था। अब फैंस को उम्मीद है कि उन्हें धोनी घरेलू लीग के अगले संस्करण में खेलते दिखेंगे। हालांकि, आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होना है। इसको लेकर सभी 10 फ्रेंचाइजी को अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट बतानी होगी। अब तक बीसीसीआई ने रिटेंशन पॉलिसी को लेकर कोई फैसला नहीं किया है। इस पॉलिसी पर धोनी का भविष्य भी टिका हुआ है।

MS Dhoni is in America enjoying holidays with friends watching football, see photos
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL
बीसीसीआई फिलहाल आईपीएल 2024 की रणनीति पर विचार कर रहा है। कई फ्रेंचाइजी और उनके अधिकारियों ने पहले ही उन खिलाड़ियों की संख्या पर प्राथमिकताएं सौंप दी हैं जिन्हें वे बनाए रखना चाहते हैं। वहीं, कुछ फ्रेंचाइजी ने रिटेंशन संख्या को आठ तक बढ़ाने का अनुरोध किया है, जबकि कुछ एक भी खिलाड़ी को बनाए रखने के इच्छुक नहीं हैं। अंतिम रिटेंशन संख्या पांच या छह होने की संभावना है, लेकिन बीसीसीआई ने अभी इस मामले पर औपचारिक सूचना जारी नहीं की है। बीसीसीआई के सामने एक और मामला यह है कि कुछ फ्रेंचाइजी ने संन्यास ले चुके खिलाड़ियों को 'अनकैप्ड' के रूप में वर्गीकृत करने की मांग रखी है। इनमें सीएसके फ्रेंचाइजी भी शामिल है।
विज्ञापन

MS Dhoni is in America enjoying holidays with friends watching football, see photos
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL
सुपरकिंग्स ने बीसीसीआई से पुराने नियम को वापस लाने का आग्रह किया था जिसके तहत संन्यास ले चुके खिलाड़ी को अनकैप्ड खिलाड़ियों की श्रेणी में रखा जा सकता है। सीएसके ने यह उम्मीद करते हुए अनुरोध किया कि नियम की वापसी से उन्हें एमएस धोनी को सस्ती कीमत पर बनाए रखने की अनुमति मिलेगी। हालांकि, इसको अन्य चुनौतियां भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed