फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी के करीबी रहे सुरेश रैना का बड़ा बयान, माही को बताया भारत का सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ कप्तान

Thu, 13 Feb 2020 02:36 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 13 Feb 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni is best captain India ever had says Suresh Raina
एमएस धोनी और सुरेश रैना - फोटो : ट्विटर

अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी भारत के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं। रैना और धोनी आईपीएल में एक ही फ्रैंचाइजी चेन्नै सुपरकिंग्स के लिए खेलते हैं। धोनी इस टीम के कप्तान भी हैं। ‘द सुपर किंग्स शो’ के दौरान रैना ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमारे पास सर्वश्रेष्ठ कप्तान था जिसने भारतीय टीम को बदलकर रख दिया। अब यही हमारे ड्रेसिंग रूम में भी है।’

MS Dhoni is best captain India ever had says Suresh Raina
धोनी-रैना - फोटो : TheHindu

धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन इस 38 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज के सीमित ओवरों के फॉर्मेट में भविष्य को लेकर अटकलों का दौर जारी है। दो बार विश्व खिताब जीतने वाली भारत की टीम के कप्तान रहे धोनी इंग्लैंड में 2019 वर्ल्ड कप से भारत के बाहर होने के बाद से ब्रेक पर हैं।

MS Dhoni is best captain India ever had says Suresh Raina
एम एस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

धोनी के 23 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल में वापसी करने की उम्मीद है जहां वह सीएसके की कप्तानी का जिम्मा संभालेंगे। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अंतत: तीन स्टैंड को खोलने की स्वीकृति मिलने के बाद रैना ने प्रशंसकों से अपील की कि वे सीएसके के प्रत्येक मैच के लिए बड़ी संख्या में पहुंचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni is best captain India ever had says Suresh Raina
सुरेश रैना

भारत के लिए पिछली बार 2018 में खेलने वाले रैना सीएसके के साथ जुड़ने वाले नए खिलाड़ियों के साथ खेलने को लेकर रोमांचित हैं। उन्होंने कहा, ‘इस साल हमारी टीम में पीयूष (चावला) हैं, हमारे पास (जोश) हेजलवुड, सैम करन, तमिलनाडु के साई किशोर हैं, इसलिए मुझे लगता है कि हमारे पास युवाओं और सीनियर खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed