{"_id":"63d911298591c6501b7f84f0","slug":"ms-dhoni-hits-massive-sixes-before-ipl-2023-in-nets-video-viral-in-social-media-2023-01-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MS Dhoni Video: आईपीएल 2023 से पहले धोनी ने नेट्स पर की छक्कों की बरसात, वीडियो देख चहक उठे चेन्नई के फैंस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MS Dhoni Video: आईपीएल 2023 से पहले धोनी ने नेट्स पर की छक्कों की बरसात, वीडियो देख चहक उठे चेन्नई के फैंस
Tue, 31 Jan 2023 06:31 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 31 Jan 2023 06:31 PM IST
सार
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2023 की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने नेट्स में एक के बाद एक छक्कों की बरसात कर दी। धोनी की बल्लेबाजी का वीडियो देख चेन्नई के फैंस खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2023 की शुरुआत इस साल मार्च महीने के अंत में या अप्रैल की शुरुआत में हो सकती है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग की शुरुआत में अभी कम से कम दो महीने का समय है, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दी है। धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी नेट्स में बड़े-बड़े छक्के लगाते देखे जा सकते हैं। धोनी का यह वीडियो देखकर चेन्नई के फैंस बहुत खुश नजर आ रहे हैं।
धोनी अब अंतरराष्ट्रीय या घरेलू क्रिकेट में सक्रिय नहीं हैं। वह सिर्फ आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हैं। ऐसे में उन्हें लय में आने के लिए ज्यादा अभ्यास करने की जरूरत होती है। धोनी इस सीजन में ही क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले सकते हैं। उन्होंने अगस्त 2020 में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने पिछले साल जडेजा को चेन्नई का कप्तान बनाकर संन्यास के संकेत दिए थे, लेकिन कप्तान जडेजा पूरी तरह फेल रहे। इसके बाद धोनी ने अपने संन्यास को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। हालांकि, वो यह साफ कर चुके हैं कि आखिरी मैच चेन्नई में ही खेलेंगे।

MS Dhoni smashing 6s during today’s practice session! #Dhoni #IPL2023 #CSK @msdhoni pic.twitter.com/ZiVROmMVs4
— MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) January 30, 2023
विज्ञापन
वायरल वीडियो में धोनी को स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बड़े छक्के लगाते देखा जा सकता है। धोनी को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से मिले थे। उन्हें शुभमन गिल, युजवेंद्र चहल और सहयोगी स्टाफ के साथ बातचीत करते देखा गया था। हार्दिक पांड्या ने भी अपने पसंदीदा खिलाड़ी से काफी बात की थी और दोनों ने मस्ती भी की थी।
हार्दिक ने मैच से पहले धोनी से मुलाकात के बारे में कहा था "माही भाई यहां हैं, जो अच्छा है क्योंकि हम उनसे मिल सकते हैं। हम होटल से बाहर भी निकल सकते हैं। अन्यथा, जिस तरह से हमने पिछले एक महीने में खेला है, हम सिर्फ एक होटल से दूसरे होटल जा रहे हैं।"