फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni hints playing IPL 2022, says wants to retire infront of home crowd in Chennai

धोनी ने फैंस को दी खुशखबरी: IPL 2022 में भी सीएसके के लिए खेलते दिखेंगे, कही ये बड़ी बात

Tue, 05 Oct 2021 10:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 05 Oct 2021 10:23 PM IST
सार

आईपीएल 2021 शुरू होने से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि धोनी इस सीजन के बाद लीग से संन्यास ले लेंगे। हालांकि, अब उन्होंने इससे इनकार किया है।

विज्ञापन
MS Dhoni hints playing IPL 2022, says wants to retire infront of home crowd in Chennai
महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल को लेकर बड़ी बात कही। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल का अगला सीजन यानी 2022 में भी खेलते हुए दिख सकते हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान इसको लेकर संकेत दिए। धोनी ने कहा कि वह भारतीय फैंस को उन्हें गुडबाय कहने का मौका देना चाहते हैं। आईपीएल 2021 शुरू होने से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि धोनी इस सीजन के बाद लीग से संन्यास ले लेंगे। 
विज्ञापन


 

घरेलू फैंस के सामने संन्यास लेने की इच्छा
इंडिया सीमेंट्स की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में धोनी ने कहा- 15 अगस्त के दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेना शानदार था। जहां तक बात है लीग छोड़ने की तो आप कभी भी मेरा मैच देखने आ सकते हैं। हालांकि, इसके लिए मैं आप सभी को कुछ समय दूंगा और चेन्नई में अपने फैंस के सामने संन्यास लेने का अलग ही मजा है। मैं वहीं अपना आखिरी आईपीएल मैच खेलूंगा और चेपक में अपने फैंस से मिलकर ही क्रिकेट को अलविदा कहूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरएस को लेकर धोनी ने क्या कहा?
डिसीजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) को धोनी रिव्यू सिस्टम भी कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि डीआरएस में धोनी का फैसला लगभग हर मौके पर सही साबित होता है। इस बारे में पूछे जाने पर 40 वर्षीय धोनी ने कहा कि डीआरएस को लेकर मेरी धारणा साधारण है। इस नियम को अंपायर की गलतियों को सुधारने के लिए लाया गया है। कई बार बल्लेबाज इसे मस्ती के लिए लेते हैं। एक रिव्यू बचाने का कोई फायदा नहीं है।
विज्ञापन

गेंदबाजों को लेकर थोड़ा सावधान रहते हैं धोनी
धोनी ने कहा कि कई बार डीआरएस गेंदबाज लेते हैं और 80 फीसदी ऐसे फैसले गलत साबित होते हैं। इसलिए गेंदबाजों के मामले में मैं थोड़ा सावधान रहता हूं। आप सिर्फ एक बार गलती कर सकते हैं और मैं इसमें गेंदबाज का रुख देखता हूं। जब वह मुझे कहते हैं कि बल्लेबाज आउट है और आप रिव्यू लीजिए, तो मैं उनसे क्रॉसचेक करता हूं और उनसे दोबारा पूछता हूं कि क्या वाकई ऐसा है? 

हार से लोग बहुत कुछ सीख सकते हैं
चेन्नई टीम की सफलता को लेकर धोनी ने कहा कि हम हर सीजन जमकर मेहनत करते हैं। हमें पता है कि अगर हम प्लान के मुताबिक काम करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। इससे हमें परिणाम को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है। हमें पता है कि अगर हम अपनी क्षमता के मुताबिक खेलेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। किसी के भी सफल होने के पीछे हार का अहम किरदार होता है। एक बार असफल होने के बाद आप दोबारा वही गलती नहीं करते। हार से आप बहुत कुछ सीख सकते हैं।

रिकॉर्ड 11वीं बार प्लेऑफ में पहुंची सीएसके टीम
आईपीएल 2021 में चेन्नई ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने 13 में से नौ मुकाबले जीते हैं और 18 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है। पिछले सीजन टीम पहली बार प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी। वहीं, इस बार टीम अंतिम चार में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। चेन्नई ने अब तक 12 आईपीएल में हिस्सा लिया है और टीम रिकॉर्ड 11 बार प्लेऑफ में पहुंची है। चेन्नई ने तीन आईपीएल ट्रॉफी भी जीती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed