फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ms dhoni hints about his retirement after third odi against england

एमएस धोनी ने पहली बार किया कुछ ऐसा और दे दिए इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के संकेत

Thu, 19 Jul 2018 04:45 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Jul 2018 04:45 AM IST
विज्ञापन
ms dhoni hints about his retirement after third odi against england
एमएस धोनी

भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर एक बार फिर अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वन-डे के बाद पूर्व कप्तान ने अंपायरों से मैच में इस्तेमाल की गई गेंद मांग ली थी। 

विज्ञापन


भारतीय टीम तीसरा वन-डे और सीरीज हारने के बाद जब मैदान से बाहर आ रही थी तब 37 वर्षीय धोनी ने अंपायरों से गेंद मांगी। धोनी आमतौर पर ऐसा नहीं करते क्योंकि मैच जीतने के  बाद वह स्टंप एकत्र करते हैं। 
विज्ञापन


तीस सेकंड की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिससे दो बार के विश्व कप विजेता माही के संन्यास को लेकर अटकलें लगने लगी हैं। टीम प्रबंधन सूत्रों ने हालांकि इसे महज अफवाह करार दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्ट क्रिकेट को अचानक किया था अलविदा

ms dhoni hints about his retirement after third odi against england
एमएस धोनी

ऑस्ट्रेलिया के 2014 के दौरे पर बीच में ही अचानक टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने वाले धोनी पिछले कुछ अर्से में मैच फिनिशर की भूमिका नहीं निभा पा रहे हैं। 

कप्तान विराट कोहली ने हालांकि उनका हर आलोचना से बचाव किया है। धोनी के लिए संन्यास का मसला हमेशा संवेदनशील रहा है। उन्होंने एक बार एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार के सवाल के जवाब में संकेत दिए थे कि कम से कम 2019 विश्व कप तक तो यह उनके दिमाग में नहीं है । 

ऐसा रहा करियर

-10046 रन बनाए हैं धोनी ने 321 वनडे मैचों में दस शतकों व 67 अर्द्धशतकों मदद से। 

- 1487 रन टी-20 के 93 मैचों में बनाए हैं, जिसमें दो अर्द्धशतकों शामिल हैं। 

- 02 विश्व कप धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 में वनडे 2007 में टी-20 जीता है। साथ ही 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती है।

-10,000 से अधिक रन बनाने वाले धोनी श्रीलंका के कुमार संगकारा के बाद दुनिया के दूसरे विकेटकीपर हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed