फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ms dhoni has the best cricketing brain i have ever seen says virat kohli

विराट की नजर में क्रिकेट की दुनिया के 'चाचा चौधरी' हैं धोनी, जानिए क्यों

Sun, 05 Nov 2017 04:25 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 05 Nov 2017 04:25 AM IST
विज्ञापन
ms dhoni has the best cricketing brain i have ever seen says virat kohli
धोनी और विराट

विराट कोहली का विश्व क्रिकेट में बतौर बल्लेबाज कद दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। लेकिन बतौर कप्तान भी वह टीम इंडिया को सफलता की नई ऊंचाईयों पर ले जा रहे हैं। साल 2017 की शुरुआत में महेंद्र सिंह धोनी की वनडे और टी-20 की कप्तानी छोड़ने के बाद विराट को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट की कप्तानी सौंप दी गई। लेकिन कप्तानी छोड़ते वक्त धोनी ने बोर्ड से ये वादा किया था कि वो मैदान पर विराट की मदद करते रहेंगे। 

विज्ञापन

क्रिकेट की दुनिया के चाचा चौधरी हैं धोनी

ms dhoni has the best cricketing brain i have ever seen says virat kohli
विराट धोनी - फोटो : SELF
विराट की कप्तानी संभालने के 9 महीने बाद टीम इंडिया टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों फॉर्मेट में एक साथ नंबर वन बनने के करीब आ गई है। इस सफलता का श्रेय पूरी तरह विराट और धोनी की जोड़ी को जाता है। लेकिन कैप्टन विराट की नजर में धोनी क्रिकेट की दुनिया के चाचा चौधरी हैं ऐसा उन्होंने सीधे तौर पर तो ऐसा नहीं कहा लेकिन गौरव कपूर के यू-ट्यूब शो में एक ऐसी बात कही जिसका मतलब यही निकाला जा सकता है। जिस तरह कॉमिक्स कैरेक्टर चाचा चौधरी के बारे में कहा जाता है कि उनका दिमाग कंप्यूटर से तेज चलता है। वैसे ही विराट मानते हैं कि धोनी का दिमाग क्रिकेट को लेकर दुनिया में सबसे तेज चलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से नहीं हुई टीम की कप्तानी में बदलाव से परेशानी

ms dhoni has the best cricketing brain i have ever seen says virat kohli
विराट एंड धोनी
कोहली ने कहा कि धोनी के साथ खेलना हमेशा से ही अच्छा अनुभव रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ अच्छी समझदारी होने का ही नतीजा है कि कप्तान बदलने के टीम के बाकी सदस्यों की भी ज्यादा परेशानी नहीं हुई और ये बदलाव सफल रहा। विराट ने कहा, ‘कप्तान बदलने के समय का ट्रांजिशन काफी अच्छे से चला गया। किसी को भी किसी तरह की कोई परेशानी महसूस नहीं हुई। यहां तक की मैदान में भी किसी को यह महसूस नहीं हुआ कि कुछ बदलाव हुआ है। हम अभी भी मजाक और मस्ती करते हैं, वैसे ही जैसे पहले किया करते थे। ऐसे में मैं खुद को काफी भाग्यशाली समझता हूं कि धोनी अभी भी मेरे साथ ही हैं। मैंने अपनी कप्तानी पारी की शुरुआत में उनसे काफी कुछ सीखा और अभी भी सीख ही रहा हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed