फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब धोनी ने कुलदीप को बीच मैदान पर लताड़ा, बोले- '300 मैच खेलने वाले कप्तान को पागल समझते हो तुम'

Tue, 10 Jul 2018 10:18 PM IST
Presented by सुमित कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
Presented by सुमित कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Jul 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni got angry on Kuldeep Yadav said do you think I am mad
dhoni and kuldeep

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को वैसे तो 'कैप्टन कूल' कहा जाता है, लेकिन ऐसा कई बार देखने को मिला है जब धोनी ने मैदान पर अपने जूनियर खिलाड़ियों की  ही क्लास लगा दी हो। इसका खुलासा खुद टीम इंडिया के चाइनामैन स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने किया है।

MS Dhoni got angry on Kuldeep Yadav said do you think I am mad
चहल और कुलदीप यादव - फोटो : indianexpress

दरअसल टीम इंडिया के दोनों कलाई स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल हाल ही में एक टेलीविजन शो 'वॉट द डक' में आए थे। कुलदीप यादव ने शो में एमएस धोनी से जुड़े कई अहम खुलासे किए।

MS Dhoni got angry on Kuldeep Yadav said do you think I am mad
कुलदीप यादव - फोटो : facebook

धोनी से जुड़ा एक किस्सा साझा करते हुए कुलदीप यादव ने बताया कि एक बार कप्तान धोनी उन्हीं पर भड़क उठे थे। यह वाकया इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए एक टी-20 मैच का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni got angry on Kuldeep Yadav said do you think I am mad
कुलदीप यादव - फोटो : ESPN

इस मैच में एक समय जब कुलदीप यादव श्रीलंकाई बल्लेबाजों के सामने संघर्ष कर रहे थे, तब कप्तान धोनी ने उन्हें विकेटों के पीछे से आवाज लगाते हुए कहा था, 'कवर से फील्डर हटाकर प्वॉइंट पर रख ले और बाहर की तरफ गेंद डाल।'

विज्ञापन
MS Dhoni got angry on Kuldeep Yadav said do you think I am mad
धोनी और कोहली - फोटो : File

लेकिन धोनी की इस राय को कुलदीप यादव ने फालतू समझा और कहा, 'नहीं नहीं... रहने दो यह फील्डिंग ज्यादा बेहतर है।' इस पर माही बुरी तरह भड़क गए और उन्होंने मैदान पर ही कुलदीप को बुरी तरह झाड़ दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed