फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ms dhoni gets injured in second odi against sri lanka in mohali

Video: एमएस धोनी को बाएं हाथ में लगी चोट, मिली है बड़ी खबर

Thu, 14 Dec 2017 12:39 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Thu, 14 Dec 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
ms dhoni gets injured in second odi against sri lanka in mohali
एमएस धोनी - फोटो : BCCI

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वन-डे में बाएं हाथ में चोट लगी है। टीम इंडिया की फील्डिंग के दौरान धोनी को यह चोट लगी, जिसे देखकर क्रिकेट फैंस की एक पल के लिए सांसे थम गई थी।

विज्ञापन


श्रीलंकाई पारी के 31वें ओवर में युजवेंद्र चहल की गेंद पर थिसारा परेरा ने स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद उनके बल्ले से लगकर पैड पर टकराई और हवा में शॉर्ट स्क्वायर लेग की दिशा में गई। विकेट के पीछे चौकन्ने खड़े एमएस धोनी ने दौड़कर दर्शनीय कैच लपका।
विज्ञापन


हालांकि, इस दौरान उनके बाएं हाथ में चोट लग गई। धोनी कैच लेने के बाद अपनी बाएं हाथ की कोहनी को सहलाते हुए दिखे। चोट लगने के बावजूद भी धोनी मैदान पर डटे रहे और टीम इंडिया की जीत के बाद ही पवेलियन लौटे। जानकारी मिली है कि धोनी की चोट ज्यादा गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन







मोहाली वन-डे में भले ही एम एस धोनी महज 7 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन एक विकेटकीपर के तौर पर उन्होंने टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान दिया। धोनी ने दूसरे वनडे में दो कैच और एक स्टंप किया। धोनी ने दनुष्का गुनाथिलाका और थिसारा परेरा का कैच लपका तो वहीं असेला गुणारत्ने को चहल की गेंद पर स्टंप आउट किया। साफ है एम एस धोनी एक बड़े खिलाड़ी हैं जो किसी ना किसी तरह से टीम की जीत में योगदान देते हैं।'


टीम इंडिया ने 3 मैचों की वन-डे सीरीज के दूसरे मुकाबले में श्रीलंका को मात दी। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट पर 392 रन बनाए, जिसे श्रीलंकाई टीम हासिल नहीं कर सकी। टीम इंडिया की इस जीत के साथ ही सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है और अब सीरीज के विजेता का फैसला विशाखापट्टनम में 17 दिसंबर को होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed