{"_id":"5cbd8b88bdec22143d39915b","slug":"ms-dhoni-gave-us-a-massive-scare-says-virat-kohli-after-rcb-s-thrilling-1-run-win-over-csk","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करीबी मुकाबले में जीत के बाद विराट कोहली बोले- धोनी ने तो हमें डरा ही दिया था","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
करीबी मुकाबले में जीत के बाद विराट कोहली बोले- धोनी ने तो हमें डरा ही दिया था
अनहोनी को होनी करने की महेंद्र सिंह धोनी की कला से वाकिफ विराट कोहली ने स्वीकार किया कि बैंगलोर और चेन्नई के बीच इंडियन टी-20 लीग में रविवार रात उनकी बल्लेबाजी देखकर तो वह ‘डर’ ही गए थे।
2 of 5
एमएस धोनी
धोनी ने 48 गेंद में नाबाद 84 रन बनाए। चेन्नई को आखिरी ओवर में 26 रन चाहिए थे और धोनी ने टीम को जीत तक पहुंचा ही दिया था, लेकिन आखिरी गेंद पर रन आउट होने से टीम एक रन से हार गई।
3 of 5
विराट कोहली
कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘इतने कम अंतर से मैच जीतकर अच्छा लग रहा है। हम मामूली अंतर से हारे भी है। एमएस ने वही किया जिसमें वह माहिर है। हम सभी को डरा दिया था। आखिरी गेंद तक मुझे लगा नहीं था कि हम जीतेंगे। इतने जज्बात उमड़ रहे थे।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नवदीप सैनी
- फोटो : Social media
कोहली ने युवा नवदीप सैनी की भी तारीफ की जो वन-डे विश्व कप के लिये पांच स्टैंडबाय में से है। उन्होंने कहा, ‘चेन्नई जैसी टीम के खिलाफ उसने उम्दा प्रदर्शन किया। हमने 19वें ओवर तक अच्छी गेंदबाजी की थी। सैनी का यह पहला सत्र है और उसका प्रदर्शन काबिल-ए-तारीफ है।’
विज्ञापन
5 of 5
अभी भी प्लेऑफ की बैंगलोर की राह आसान नहीं है। उसे चारों मैच जीतने के अलावा बाकी मैचों में भी सकारात्मक नतीजों की उम्मीद करनी होगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।