{"_id":"5e1b087c8ebc3e87eb43e14c","slug":"ms-dhoni-finally-breaks-his-silence-on-heartbreaking-run-out-in-world-cup-2019-semi-final","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप 2019 में हुए रनआउट को लेकर धोनी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- वो दो इंच...","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वर्ल्ड कप 2019 में हुए रनआउट को लेकर धोनी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- वो दो इंच...
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड कप 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में रनआउट हो गए थे। करीब छह महीने बाद धोनी ने उस रनआउट को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
2 of 5
एम एस धोनी-रन आउट
- फोटो : social Media
हाल ही में इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में धोनी ने इस बात का खुलासा किया। उन्होंने कहा, 'मैं अपने आप से कह रहा था, मैं क्यों डाइव नहीं लगा पाया। वो दो इंच को लेकर मैं अपने आप से लगातार कह रहा था कि धोनी, तुम्हें डाइव लगाना चाहिए था।'
3 of 5
एम एस धोनी-रन आउट
- फोटो : social Media
बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच नौ जुलाई को वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में रवींद्र जडेजा (77) और महेंद्र सिंह धोनी (50) ने सातवें विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी कर भारत को जीत के करीब पहुंचाया। इसके बाद बाद धोनी यहां रनआउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
धोनी के रनआउट होते ही टीम इंडिया के साथ-साथ करोड़ों लोगों को गहरा झटका लगा था कि अब यहां से क्या होगा? दरअसल, टीम इंडिया को जीत के लिए 10 गेंदों में 25 रन की दरकार थी। धोनी क्रीज पर थे। बल्लेबाजी करते हुए धोनी गेंद को खेला और रन के लिए दौड़ पड़े। पहला रन तो उन्होंने तेजी से पूरा किया, लेकिन दूसरा रन लेने के दौरान मार्टिन गप्टिल के डायरेक्ट हिट ने सारा खेल खत्म कर दिया और टीम इंडिया विश्व कप से बाहर हो गई।
विज्ञापन
5 of 5
एम एस धोनी
- फोटो : social Media
गौरतलब है कि 38 साल के धोनी फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं। उनकी रिटायरमेंट को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन धोनी ने अभी तक इस पर खुद कुछ नहीं कहा है। हाल ही में कोच रवि शास्त्री ने एक धोनी के वन-डे से जल्द रिटायमेंट को लेकर इशारा किया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।