अंतिम वनडे में धोनी ने खुद को किया अनफिट घोषित?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोनी ने अपनी फिटनेस के बारे में यह खुलासा शनिवार को कोटला में टीम के कडे़ अभ्यास सत्र के बाद प्रेस कांफ्रेंस में किया। दरअसल अभ्यास सत्र में युवराज सिंह के मौजूद नहीं होने के कारण जब युवी की फिटनेस को लेकर सवाल पूछा गया तब धोनी ने अपने लिए बताया कि वह पूरी तरह फिट नहीं हैं और उनकी पीठ में सूजन है।
धोनी ने कहा कि यह वैकल्पिक अभ्यास सत्र था। युवी इसमें नहीं उतरे तो इसका यह मतलब नहीं कि उनकी फिटनेस के साथ कोई समस्या है। लेकिन जहां तक फिटनेस की बात है, तो मेरा मामला कुछ संदिग्ध है। पीठ में सूजन है और हमने कार्तिक को बैकअप के तौर पर बुलाया है।
हालांकि धोनी इस सवाल को टाल गए कि यदि वह मैदान में नहीं उतरते हैं तो कप्तानी कौन संभालेगा? धोनी ने पिछले दो मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ चेन्नई में नाबाद शतक और कोलकाता में नाबाद अर्धशतक बनाया था। धोनी को छोड़कर इन दो मैचों में अन्य कोई भारतीय बल्लेबाज चल नहीं पाया।
कप्तान ने कहा कि यदि चोट के कारण कोई खिलाड़ी नहीं खेल पाता है तो उसकी जगह उतरने वाला खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करता है। दिनेश बढ़िया विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और मौका मिलने पर वह जरूर अच्छा करेंगे। सीरीज में 0-2 से पिछड़ चुकी टीम इंडिया में इस मैच के लिए किसी परिवर्तन और अंजिक्या रहाणे को खेलाने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर धोनी ने कहा कि अंतिम एकादश का कोई भी फैसला मैच से पूर्व ही किया जाएगा। रहाणे को अभी तक जितने भी मौके मिले हैं उन्होंने अच्छा किया है।