{"_id":"5d40dcd78ebc3e6cc2269ec8","slug":"ms-dhoni-departs-for-srinagar-to-join-106-territorial-army-battalion","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर पहुंचे लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी, पैरा कमांडो बटालियन के साथ लगाएंगे गश्त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीनगर पहुंचे लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी, पैरा कमांडो बटालियन के साथ लगाएंगे गश्त
Wed, 31 Jul 2019 11:01 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 31 Jul 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
एस एस धोनी
भारतीय प्रादेशिक सेना में मानद उपाधि पाए लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी श्रीनगर पहुंच गए हैं। धोनी 15 दिन की अवधि में प्रादेशिक सेना की बटालियन के साथ पेट्रोलिंग में हिस्सा लेंगे। धोनी की पोस्टिंग कश्मीर में विक्टर फोर्स के साथ होगी।
विज्ञापन
धोनी ने इसी पोस्टिंग की मांग की थी, जिसे आर्मी मुख्यालय की ओर से मंजूर कर लिया गया है. वो 31 जुलाई से 15 अगस्त तक कश्मीर में रहेंगे। धोनी पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट ड्यूटी करेंगे, वह जवानों के साथ रहेंगे।
विज्ञापन
टीम इंडिया को दूसरी बार विश्व चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी भारतीय प्रादेशिक सेना में शामिल हैं। धोनी को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक प्रदान किया गया है। उन्हें यह रैंक भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट में मिली है। उन्होंने आगरा में पैरा-रेजिमेंट में दो सप्ताह का प्रशिक्षण भी किया है। धोनी फिलहाल भारतीय सेना के साथ कश्मीर में तैनात हैं और अपनी रेजिमेंट में पेट्रोलिंग समेत अन्य काम करेंगे।
विज्ञापन